पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2024 के उद्घाटन से पहले मंगलवार (10 सितंबर) को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ बैठक की. जिसमें सेमीकंडक्टर से जुड़े विषयों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सेमीकंडक्टर डिजिटल युग की नींव हैं और भविष्य में हमारी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
इस दौरान SEMI के सीईओ अजीत मनोचा ने कहा कि पीएम का नेतृत्व असाधारण है, इसका कोई सानी नहीं है और इसने न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया को प्रेरित किया है.
NXP के सीईओ कर्ट सिवर्स ने कहा कि उन्हें अभी तक पीएम मोदी जैसे सेमीकंडक्टर उद्योग में इतनी गहरी विशेषज्ञता वाले किसी राजनीतिक नेता से मुलाकात नहीं हुई है.
Jacobs के सीईओ बॉब प्रागाडा ने कहा कि पीएम मोदी भारत को वैश्विक स्तर पर ऊपर उठाने के लिए जो कर रहे हैं, वह न केवल भारत की जरूरत है बल्कि दुनिया की भी जरूरत है.
IMEC के सीईओ ल्यूक वान डेन होव ने कहा कि वह पीएम मोदी द्वारा दिखाए गए नेतृत्व से बहुत प्रभावित हैं जो सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को एक पावरहाउस बनाने के लिए एक बहुत मजबूत प्रतिबद्धता और समर्पण दर्शाता है।
भारत को दुनिया का सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को सेमीकॉन इंडिया 2024 (SEMICON India 2024) का उद्घाटन करेंगे. इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दी.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन समझदारी…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए आज कमाई के नए अवसर…