Categories: देश

झारखंड सरकार किसानों के व‍िकास के लिए प्रत‍िबद्ध: हेमंत सोरेन

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश सरकार एक तरफ सत्ता में बने रहने के लिए तमाम कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश में लगी हुई है. इसी बीच मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में विकास की लंबी लकीर खींची है. इसका उद्देश्य किसान वर्ग को मजबूती प्रदान करना है.

हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड गांवों का प्रदेश है और ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अधिकतर लोगों का जुड़ाव खेती-बाड़ी के कार्यों से है. पदेश की सरकार ने किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन और नीति निर्धारण क‍िया है, जो आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगी. उन्होंने कहा कि जब गांव समृद्ध होंगे, तभी राज्य समृद्ध होगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने के चंद दिनों बाद से ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन तमाम चुनौतियों से लड़ते-लड़ते विगत चार वर्षो में राज्य के गरीब, वृद्धजन, महिलाएं, किसान, आदिवासी, दलित, शोषित, पिछड़े सभी वर्गों के उत्थान के लिए उनकी सरकार ने जो लकीर खींची है, वह बहुत मजबूत, लंबी और गाढ़ी लकीर है, उसे मिटा पाना असंभव है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मछली पालन, गाय पालन, मुर्गी पालन, दुग्ध उत्पादन सहित विभिन्न पशुपालन के माध्यम से कृषकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने हेतु निरंतर योजनाएं संचालित की जा रही हैं. उन्होंने कृषकों से अपील किया कि वे पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ जरूर लें. उनकी सरकार सदैव यहां के किसान परिवारों के साथ खड़ी है. राज्य सरकार द्वारा कृषकों के 2 लाख रुपए तक के कृषि ऋण माफी का निर्णय भी लिया गया है. राज्य सरकार अब कृषि कार्य के लिए किसान परिवारों को बेहतर गुणवत्ता वाले पशु प्रदान कर रही है. राज्य सरकार ने पहली बार ऐसी नीति बनाई, जिसमें कृषकों को प्रदान किए जाने वाले सभी पशुओं का इंश्योरेंस किया जाता है, ताकि पशुओं के मरने पर उन्हें बीमा की राशि उपलब्ध कराई जा सके.

उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि देश, समाज और परिवार में कृषक वर्ग का स्थान बहुत महत्व रखता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी चीजों को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार द्वारा किसान पाठशाला, बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, दीदी बगिया योजना सहित कई अन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण परिवार इन योजनाओं से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें.

ये भी पढ़ें- “पीएम मोदी का नेतृत्व असाधारण”, प्रधानमंत्री के साथ सेमीकंडक्टर पर हुई मीटिंग के बाद बोले Semiconductor के सीईओ

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

4 hours ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

5 hours ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

5 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

6 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

7 hours ago