देश

दिग्गज कंपनी SERVOKON ने जश्न-ए-ईद के मौके पर आयोजित किया कार्यक्रम, मीडिया, कानून, राजनीति और सिनेमा से जुड़ी हस्तियों ने की शिरकत

वोल्टेज स्टेबलाइजर और ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी सर्वोकोन ने जश्न-ए-ईद के मौके पर देश के मौजूदा परिदृश्य पर एक परिचर्चा के साथ-साथ दावत का भी आयोजन किया. सर्वोकोन के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हाजी कमरुद्दीन, निदेशक मो. सादिक़, ज़ाकिर हुसैन और आसिफ़ खान की ओर से आयोजित इस खास आयोजन में हर क्षेत्र से जुड़ी नामी-गिरामी हस्तियों ने शिरकत की. इस कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, बिजनेस, मीडिया, कानून, राजनीति, सिनेमा के साथ-साथ कला जगत से जुड़ी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान सभी हस्तियों ने अपने-अपने विचार रखे. सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास पर चर्चा हुई. इस मौके पर सर्वोकोन कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक हाजी कमरुद्दीन ने भी अपने विचार साझा किए.

40 देशों में होता है उत्पादों का निर्यात

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि ‘रखे सब कंट्रोल में’ टैग लाइन के साथ सर्वोकोन वोल्टेज स्टेबलाइजर, बैट्री, सोलर सिस्टम और ट्रांसफॉर्मर बिज़नेस में एक जाना-माना नाम है और यह कंपनी काफी लंबे समय से बाजार की और उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा कर रही है. ये कम्पनी सिर्फ मैन्यूफैक्चरिंग ही नहीं, बल्कि 40 देशों मे निर्यात भी कर रही है. सर्वोकॉन सिस्टम्स लिमिटेड की स्थापना तकरीबन 35 साल पहले 1990 में हाजी कमरुद्दीन द्वारा की गई थी और कंपनी की यह दूरदर्शी नेतृत्व और नवीन सोच का उदाहरण है. कंपनी के पास लगभग 35 वर्षों की समृद्ध विरासत है और यह देश की सबसे बड़ी पावर कंडीशनिंग उपकरण और ट्रांसफार्मर निर्माता और सप्लायर और 40 देशों के निर्यातक के रूप में उभरी है.

संस्थापक और प्रबंध निदेशक हाजी कमरुद्दीन के नेतृत्व में और उत्कृष्टता और विश्वास के लिए प्रतिबद्ध, सर्वोकॉन ने हमेशा नए आयाम गढ़े हैं और क्षितिजों तक कंपनी का विस्तार किया है. मौजूदा सीमाओं को पार करते हुए नए उद्योग मानक स्थापित किए हैं. सर्वोकोन अनुसंधान-आधारित और लागत प्रभावी सौर ऊर्जा समाधानों के माध्यम से उद्योगों और अर्थव्यवस्थाओं के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी के मिशन की बात करें तो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों की वर्तमान और भविष्य की ज़रूरतों का सफलतापूर्वक विश्लेषण करना और सबसे उन्नत, प्रभावकारी और बजट-अनुकूल समाधानों के साथ उनकी अपेक्षाओं को पूरा करना है. इसके अलावा, इनोवेशन का लाभ उठाकर, कौशल को शामिल करके और प्रोफेशनल इथिक्स का पालन करके सर्वोकॉन के उत्पादों और सेवाओं में लगातार मूल्य जोड़ना भी कंपनी का एक मिशन है.

सर्वोकॉन एजुकेशन फाउंडेशन कर रहा मदद

सर्वोकान इन सबके अलावा देश के मेधावी छात्रों के लिए सर्वोकॉन एजुकेशन फाउंडेशन भी चलाती है जिसमें प्रत्येक साल छात्र यूपीएससी मे सफलता प्राप्त करते हैं. इस साल 2024 में सर्वोकान एजुकेशन फाऊंडेशन से 13 मेधावी छात्रों ने यूपीएससी में सफल हुए हैं जिसमें तीन छात्र आईएएस बने हैं. पिछले दो सालों मे 12 और छात्रो ने सफलता प्राप्त की थी कुल मिलाकर अबतक 25 छात्र यूपीएससी मे सफल हुए हैं. इन छात्रों को मुकाम तक पहुंचाने में जो खर्च आते हैं, वह सब फाउंडेशन ही करती है. यह फाउंडेशन एनजीओ के तौर पर मेधावी छात्रों को ढूंढकर देश की सबसे कठिन परीक्षा के लिए तैयार करती है. चैयरमैन हाजी कमरुद्दीन ने इन सफल प्रतियोगियों को बधाई दी है. साथ ही कहा है कि उनका प्रयास हमेशा बढ़ता ही जाएगा.

यह भी पढ़ें- ‘जेल जाने से पहले ही बंद हो गई थी इंसुलिन की खुराक’, VC के जरिए AIIMS के डॉक्टर ने सीएम केजरीवाल को दी सलाह

सर्वोकॉन कस्टमर फ्रेंडली होने के साथ-साथ ग्राहकों के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है. यह उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करने और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा सहायता प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को भी सुनश्चित करता है. जिसमें ग्राहकों के सवालों को सफल तरीके से हल करने पर दृढ़ फोकस शामिल है. सर्वोकोन गुणवत्ता, सामर्थ्य, ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, कड़ी मेहनत और समय पर डिलीवरी सहित कंपनी और ग्राहक के बीच संबंधों का ध्यान रखते हुए काम करता है और इसी दृष्टिकोण ने सर्वोकॉन को ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध बनाने में मदद की है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

1 hour ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

2 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago