देश

‘जेल जाने से पहले ही बंद हो गई थी इंसुलिन की खुराक’, VC के जरिए AIIMS के डॉक्टर ने सीएम केजरीवाल को दी सलाह

तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को AIIMS के सीनियर डायबिटोलॉजिस्ट से VC के जरिए कंसल्टेशन दिलाई गई. करीब 40 मिनट तक डॉक्टर ने अरविंद केजरीवाल से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि कोई गंभीर चिंता की बात नहीं है. निर्धारित समय पर दवाएं लेते रहें और जेल प्रशासन नियमित आधार पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी करता रहे.

सुनीता केजरीवाल ने की थी मांग

बता दें कि सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल जेल प्रशासन से मांग की थी कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कंसल्टेशन कराया जाए. इस मांग को ध्यान में रखते हुए उन्हें वीसी के जरिए कंसल्टेशन दिलाई गई. इस दौरान तिहाड़ जेल के एमओ और आरएमओ भी मौजूद रहे. डॉक्टर ने सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे आहार और दवाओं का पूरा विवरण लिया.

सीएम को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा- AAP

वहीं वीसी के जरिए कंसल्टेशन के बाद आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया दी है. AAP सूत्रों ने बताया कि “तिहाड़ जेल प्रशासन ने माना है कि 20 दिन तक सीएम केजरीवाल को डायबिटीज के स्पशलिस्ट डॉक्टर सें चेकअप नहीं कराया गया. जेल प्रशासन ने जान-बूझकर सीएम की जान को खतरे में डाला. उनका शुगर लेवल 300 है, लेकिन उसके बाद भी उन्हें इंसुलिन नहीं दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Ayodhya: PM मोदी ने मंच से कही ये बात तो बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी बोले- “हमने हमेशा…”

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन नहीं दी जा रही है. अगर डायबिटिक मरीज को समय पर इंसुलिन नहीं दी जाती है तो उसकी जान को खतरा हो सकता है. सीएम को जेल में मारने की साजिश रची जा रही है.

जेल जाने से पहले ही बंद हो चुकी थी Insulin की खुराक

दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से मांगी गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तेलंगाना के एक डॉक्टर की सलाह पर सीएम केजरीवाल इंसुलिन रिवर्सल प्रोग्राम पर थे. उनकी गिरफ्तारी से पहले ही इंसुलिन की खुराक बंद हो चुकी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

6 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

6 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago