RJD में शामिल हुए शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा ओसामा.
Osama Joined RJD: पूर्व राजद सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब अपनी मां हिना संग राजद में शामिल हो गए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इससे पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी. राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी.
शहाबुद्दीन के बेटे और पत्नी हिना शहाब रविवार को आरजेडी में शामिल हो गए. लालू प्रसाद यादव और और तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई.
वहीं, तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहाबुद्दीन पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे हैं. वे लंबे समय तक सांसद और विधायक भी रहे. आज उनकी पत्नी और बेटे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल कराया है. यह बहुत खुशी की बात है. उनके पार्टी में शामिल होने से सिवान के साथ-साथ पूरे बिहार में पार्टी को मजबूती मिलेगी.
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों की जो विचारधारा है, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय, उस विचारधारा को मानते हुए हम लोग उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे, जिस तरीके से फिरका परस्त शक्तियों को नीतीश कुमार ने राज्य में फलने-फूलने दिया है, वहां सिर्फ नफरत की बात होती है. इस दौर में बहुत जरूरी है कि हम लोगों को एकजुट होकर सांप्रदायिक शक्तियों का सामना करना होगा. ये लोग सिर्फ बांटने का काम कर रहे हैं. इसके खिलाफ हम लोग मजबूती के साथ एकजुट हों और बिहार में अमन चैन शांति वातावरण रहे. साथ ही बिहार की तरक्की हो.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…