देश

‘कलयुगी’ बेटा: मां की गर्दन काटी, खूनी तलवार लेकर सड़कों पर निकल आया

Shahdol Crime News | अनिल पाण्डेय/शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से इंसानियत को शर्मसार और दिल को दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है. यहां धनपुरी थाना क्षेत्र में एक बेटे ने ममता का कत्ल कर दिया. सनकी युवक ने अपनी ही मां की तलवार से नृशंस हत्या कर दी. हद तो तब हो गई जब हत्या करने के बाद आरोपी बेटा खून से सनी तलवार लेकर बेखौफ होकर इलाके में घूमने लगा. इस मंजर को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

धनपुरी के कछियान का मामला

घटना धनपुरी थाना क्षेत्र के कछियान टोला की है. पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम मुन्नी बाई था. वह अपने घर के आंगन में रोजमर्रा का काम कर रही थीं. उसी वक्त उनका बेटा, आरोपी मोहन लोधी वहां पहुंचा. किसी बात को लेकर उसने घर में रखी तलवार उठा ली. इससे पहले कि बुजुर्ग मां कुछ समझ पाती, मोहन ने पूरी ताकत से तलवार से उनकी गर्दन पर एक के बाद एक तीन ताबड़तोड़ वार कर दिए. हमले इतने घातक थे कि मुन्नी बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और आंगन खून से लाल हो गया.

तलवार लेकर सड़कों पर निकला हत्यारा (Panic in Shahdol)

अपनी मां को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मोहन को रत्ती भर भी पछतावा नहीं हुआ. वह खून से सनी नंगी तलवार हाथ में लेकर घर से बाहर निकल आया और गली-मोहल्लों में घूमने लगा. एक युवक को हाथ में तलवार लेकर घूमता देख कछियान टोला में अफरा-तफरी मच गई. लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए.

ये भी पढ़ें: राजनांदगांव का सौदागर परिवार: दुष्कर्म के बाद जन्मे बच्चे को बेचा; अस्पताल और निगम में खेल

पुलिस की कार्रवाई (Shahdol Police Action)

स्थानीय लोगों ने तुरंत धनपुरी पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी मोहन लोधी को दबोच लिया. एएसपी (ASP) शहडोल, अभिषेक दिवान ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल तलवार भी बरामद कर ली गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इस जघन्य अपराध को क्यों अंजाम दिया.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago