देश

शकीरा खलीली हत्याकांड मामला: उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

शकीरा खलीली हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी श्रद्धानंद की ओर से दायर पैरोल अर्जी पर कोर्ट ने सवाल करते हुए वकील से पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि उम्रकैद की सजा को फांसी में बदल दिया जाए? कोर्ट ने वकील से कहा कि आप अपने मुवक्किल से निर्देश ले और कोर्ट को बताए. स्वामी श्रद्धानंद अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

स्वामी श्रद्धानंद ने इससे पहले पिछले साल अप्रैल में भी पैरोल याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था. स्वामी श्रद्धानंद अपनी पत्नी शकीरा खलीली की हत्या के जुर्म में पिछले 30 साल सजा काट रहे हैं. वह 1994 से उम्रकैद की सजा काट रहा है. 84 साल के स्वामी श्रद्धानंद ने इससे पहले पिछले साल अप्रैल में राजीव गांधी हत्या केस में दोषी नलिनी श्रीहरन की रिहाई के बाद भी सुप्रीम कोर्ट में अपनी गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने श्रद्धानंद की पैरोल को खारिज कर दिया था. श्रद्धानंद की पत्नी शकीरा मैसूर राजघराने के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पोती थी.

बता दें कि शकीरा नमाजी खलीली की हत्या काफी समय तक मीडिया में सुर्खियां बनी थी. शकीरा ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अकबर खलीली को तलाक देकर 1986 में श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा से शादी की थी. शकीरा उस वक्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन थी. उनकी चार बेटियां थी, इसके बावजूद बेटे की चाहत में श्रद्धानंद से शादी की थी. 50 की उम्र में मां की शादी से उनकी बेटियां नाराज थी. तीन बेटियों ने शकीरा से अपना रिश्ता तोड़ लिया था. साथ ही परिवार के दूसरे लोग भी शकीरा से अलग हो गए थे.

ये भी पढ़ें- एंटी डोपिंग टेस्ट मामले में बजरंग पुनिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने NADA को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

1 hour ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

2 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

2 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

3 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago