चुनाव

“वोट काटने के लिए किया गया रिहा”, राशिद इंजीनियर को मिली जमानत पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- निर्दोष युवाओं को भी रिहा किया जाए

J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इसी बीच बारामूला से सांसद राशिद इंजीनियर को चुनाव प्रचार के लिए हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. जिसको लेकर पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने प्रतिक्रिया दी है.

“निर्दोष युवाओं को भी रिहा किया जाए”

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए महबूबा मुफ़्ती ने कहा, “काश इंजीनियर रशीद को पार्लियामेंट सेशन के दौरान बेल मिल गई होती, जिससे वो अवाम की बात कर पाते. आज (मंगलवार को) उन्हें चुनाव के दौरान वोट माँगने के लिए रिलीज़ किया गया, अच्छी बात है. लेकिन हज़ारों नौजवान जो जेलों में इसी तरह बंद हैं, उन्हें भी ज़मानत मिले, उन्हें रिलीज़ करें.”

“वोट काटने के लिए मैदान में उतारा गया”

महबूबा मुफ़्ती कहती हैं, “इस घटनाक्रम पर शक होता है. नौजवान जो जेल में हैं, उनके मां-बाप को भी उनसे मिलने नहीं दिया जाता है. और इंजीनियर रशीद ना केवल खुद जेल से चुनाव लड़े, उन्हें उम्मीदवार ढूंढने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है. उन्हें वोट काटने के लिए मैदान में उतारा गया है. वो तो खुद जेल में थे तो ये उम्मीदवार किस एजेंसी ने चुनाव में उतारे?”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

20 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

51 minutes ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

1 hour ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

2 hours ago