बरेली में 5 लोगों की जिंदा जलने से मौत
Bareilly Fire Incident: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के फरीदपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जिंदा जलने से मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं इस दर्दनाक हादसे में हुई मौतों पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया और मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया. इसके अलावा अंतिम संस्कार में आने वाले खर्च को जिला प्रशासन को वहन करने के निर्देश दिए.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय गुप्ता उर्फ टिंकल पेशे से हलवाई थे और वह अपने परिवार के साथ तीन वर्ष से फरीदपुर के मोहल्ला फर्रखपुर में एक रिश्तेदार के मकान में किराए पर रहते थे. शनिवार रात सभी लोग एक ही कमरे में सोए थे. तड़के पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था और ताला लगा हुआ था. पुलिस जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां पर परिवार के लोगों के जले हुए शव पड़े थे. इसके अलावा घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.
पुलिस के अनुसार घटना शनिवार देर रात की हैय. रविवार सुबह सूचना मिलने पर बरेली के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) घुले सुशील चंद्रभान भी घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर मौजूद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि फरीदपुर कस्बे में 38 वर्षीय अजय गुप्ता उर्फ टिंकल, पत्नी अनीता, बेटा दिव्यांश, बेटी दिव्यांका और सबसे बेटा दक्ष की जिंदा जलकर मौत हो गयी. एसएसपी ने बताया कि गुप्ता के घर में बाहर से ताला लगा हुआ था और प्रतीत होता है कि घटना के वक्त सभी पीड़ित घर के अंदर ही थे. पुलिस घटना के संबंध में गंभीरता से हर पहलू से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरएसएस की नर्सरी में पले-बढ़े, फिर पॉलिटिक्स में रखा कदम, अब बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे विजय सिन्हा
वहीं इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली जिले में अग्निकांड में हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है.’’
-भारत एक्सप्रेस
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…