देश

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के शेयर्स ने लगाई लंबी छलांग, Easy Green Mobility करेगी इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण

ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip के शेयर में गुरुवार को बंपर उछाल दिखाई दिया. कंपनी का शेयर 14.2 प्रतिशत बढ़कर 44.38 रुपये प्रति के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. शेयर्स में ये तेजी उस समय आई जब कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने इलेक्ट्रिक बस का निर्माण करने का ऐलान किया.

200 करोड़ का निवेश करेगी कंपनी

इलेक्ट्रिक बसों का निर्माण EaseMyTrip की सहायक कंपनी Easy Green Mobility करेगी. एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि EaseMyTrip ने इलेक्ट्रिक बस निर्माण के उद्देश्य से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के निगमन की घोषणा की है. कंपनी ये भी कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण और मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के लिए अगले 2-3 सालों में 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

यह भी पढ़ें- “मुसलमान समझ कर मारी गोली, क्या वो लोग इंसान नहीं है?” मृतक आर्यन की मां बोलीं- मुझे इंसाफ चाहिए

ऐलान के बाद शेयर्स में उछाल

इस घोषणा के बाद गुरुवार को कारोबार सत्र के दौरान कंपनी के शेयरों में 14 प्रतिशत की तेजी आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने आज यानी गुरुवार, 05 सितंबर, 2024 को हुई बैठक में इलेक्ट्रिक बस की मैन्यूफैक्चरिंग के उद्देश्य से कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को शामिल करने पर विचार किया और इसे मंजूरी भी दे दी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

50 seconds ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

10 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

16 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

29 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

33 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

44 minutes ago