देश

Swachh Bharat Mission लोगों के स्वास्थ्य के लिए गेमचेंजर, इससे शिशु एवं बाल मृत्यु दर कम हुई — पीएम मोदी

Swachh Bharat Mission: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिशु एवं बाल मृत्यु दर को कम करने में उचित स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया तथा स्वच्छ भारत मिशन जैसी पहलों के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालने वाले रिसर्च का हवाला दिया.

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X.com पर एक पोस्ट कर देश में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए स्वच्छ भारत मिशन को “गेम-चेंजर” बताया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “स्वच्छ भारत मिशन जैसे प्रयासों के प्रभाव को जाहिर करने वाले शोध को देखकर मुझे खुशी हो रही है. प्रॉपर टायलेट्स तक पहुंच शिशु और बाल मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.” उन्होंने आगे कहा, “क्लीन, सेफ सैनिटाइजेशन सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गेम-चेंजर हैं और मुझे खुशी है कि भारत ने इसमें अग्रणी भूमिका निभाई है.”

‘देशभर में शौचालय निर्माण से स्वच्छता आई, स्वास्थ्य बेहतर हुआ’

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध साइंटिफिक जर्नल ‘नेचर’ में प्रकाशित “स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण और भारत में शिशु मृत्यु दर” शीर्षक वाले शोध पत्र का लिंक भी साझा किया. जिसके अध्ययन में 2014 में स्वच्छ भारत मिशन के लॉन्च के बाद पूरे भारत में शौचालय निर्माण में उल्लेखनीय वृद्धि पर प्रकाश डाला गया और स्वच्छ भारत मिशन से पहले के वर्षों की तुलना में स्वच्छ भारत मिशन के बाद के वर्षों में शिशु और बाल मृत्यु दर में तेजी से कमी देखी गई.

Changes in district-level infant mortality and toilet access in India, 2003–2020

इस मिशन के कारण शिशुओं की मौतें 70,000 तक कम हुईं

‘नेचर’ पर प्रकाशित रिपोर्ट में यह अनुमान भी लगाया गया है कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत बड़े पैमाने पर शौचालयों के प्रावधान से प्रतिवर्ष लगभग 60,000 से 70,000 शिशु मृत्यु को रोकने में मदद मिली है.

Swachh Bharat (Clean India) Mission

2014 में शुरू किया गया था स्वच्छ भारत मिशन

केंद्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य पूरे देश में खुले में शौच जाने पर रोक लगाना और अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करना है. मोदी सरकार के प्रयासों के तहत स्वच्छ भारत मिशन में उल्लेखनीय सुधार देखे गए हैं. देशभर में लाखों टॉयलेट्स बनवाए गए हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

17 minutes ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

33 minutes ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

34 minutes ago

अर्नब के बाद अब चक्रवात ‘मुरासु’ का कहर शुरू…! बंगाल की खाड़ी से बार-बार क्यों उठ रहे प्रलयकारी तूफान?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' को लेकर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना…

2 hours ago

अगले 8 घंटे 18 राज्यों में जबरदस्त कहर ढाएगा मौसम..! 80 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'मुरासु' (Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना…

3 hours ago