देश

शेफाली शरण PIB की PDG नियुक्त, जानें कौन हैं AIR की नईं DG मौसमी चक्रवर्ती

Shefali Sharan appointed as PDG of PIB: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक आदेश जारी कर शेफाली बी शरण को अपना नया प्रवक्ता नियुक्त किया है. 1990 बैच की भारतीय सूचना सेवा अधिकारी शरण 31 मार्च को मौजूदा पीडीजी मनीष देसाई का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक (पीडीजी) के रूप में कार्यभार संभालेंगी.

2014 में मोदी सरकार के पहली बार सत्ता में आने के बाद शरण पीआईबी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी. बता दें कि इससे पहले शेफाली बी शरण 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के प्रवक्ता के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इसके अलावा सरकार ने मौसम चक्रवर्ती को ऑल इंडिया रेडियो का महानिदेशक नियुक्त किया है. 1991 बैच की आईआरएस अधिकारी मौसमी चक्रवर्ती अप्रैल में रिटायर होने जा रही वसुधा गुप्ता की जगह कार्यभार संभालेंगी.

बता दें कि पीआईबी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, पहलों और उपलब्धियों पर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को जानकारी प्रसारित करता है. यह सरकार और मीडिया के बीच एक इंटरफ़ेस के रूप में कार्य करता है और लोगों के विचारों पर सरकार को प्रतिक्रिया भी प्रदान करता है जैसा कि मीडिया में होता है.

ये भी पढ़ेंः गुजरात यूनिवर्सिटी में अफगान-उज्बेक के छात्रों से मारपीट, छात्र बोले- नमाज पढ़ते वक्त हुआ हमला

ये भी पढ़ेंः ‘उनका मकसद सिर्फ सीएम को गिरफ्तार करना…’ केजरीवाल को ED के 2 समन मिलने पर बोलीं आतिशी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा का निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

8 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

15 minutes ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

19 minutes ago

FSSAI का बड़ा फैसला, 6 महीने तक के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज पर लगेगी रोक

FSSAI ने 6 महीने तक के शिशुओं के बेबी फूड में सुक्रोज और फ्रुक्टोज मिलाने…

26 minutes ago

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

58 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

1 hour ago