देश

Lok Sabha Election 2024: देश में इतने लाख वोटर्स की उम्र 100 पार, वोटिंग के लिए EC ने दी यह खास सुविधा

Lok Sabha Election-2024: देश में चुनावी बिगुल बज चुका है. 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान शुरू होगा और 4 जून को वोटों की गिनती होगी. तो वहीं शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए चुनाव आयोग ने देश के 100 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की भी जानकारी दी और बताया कि देश में 2.18 लाख ऐसे मतदाता भी हैं, जिनकी उम्र 100 साल से ऊपर हो चुकी है, लेकिन इस बार इन मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने की जरूर नहीं होगी क्योंकि ये लोग अपना वोट घर से ही डाल सकेंगे.

बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान की घोषणा कर दी है. 19 अप्रैल को भारत में लोकसभा चुनावों का पहला चरण शुरू होगा और 21 राज्यों की 101 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. सातवां और आखिरी चरण 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों के लिए आठ राज्यों में चुनाव होंगे. हर बार चुनाव आयोग ने बुजुर्गों और दिव्यांगों व उन लोगों को घर से ही वोट डालने की सहूलियत दी है जो मतदान केंद्र नहीं आ सकते हैं.

85 से अधिक उम्र वाले घर से डाल सकेंगे वोट

अक्सर देखा जाता था कि वोट डालने के लिए लोग अपने घर के बुजुर्गों को कहीं खाट पर तो कहीं व्हील चेयर पर लेकर पहुंचते थे, जिससे बुजुर्गों को तमाम समस्या का सामना करना पड़ता था, लेकिन पहली बार चुनाव आयोग ने दिव्यांगजनों के साथ ही भारत के कुल 82 लाख मतदाता जो कि 85 साल के ऊपर हैं. उनको घर से ही वोट डालने की सुविधा दी है. भारत में 88.2 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. घर-घर जाकर बीएलओ व चुनाव आयोग के अन्य वॉलिंटियर्स फार्म 12 देंगे. इसी की मदद से लोग घरों से ही वोट डाल सकेंगे.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: नोएडा में डॉक्टर vs डॉक्टर का मुकाबला- जानें कौन हैं सपा के महेंद्र सिंह नागर जो महेश शर्मा को देंगे टक्कर

आगरा-प्रयागराज में हैं इतने बुजर्ग

आगरा के लोकसभा चुनाव में 504 ऐसे मतदाता हैं जो 100 साल से अधिक उम्र के हैं. 100 साल से ऊपर के 357 बुजुर्ग आगरा सीट और 147 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में रहते हैं. तो वहीं प्रयागराज में 1049 मतदाता ऐसे हैं जो 100 साल से 120 साल की उम्र तक के हैं. यहां पर 100 से 109 साल की उम्र के 414 पुरुष हैं तो वहीं 440 महिलाएं हैं. तो वहीं 110 से 119 साल की उम्र के बीच के कुल मतदाताओं में 3 पुरुष और 38 महिलाएं हैं.

Archana Sharma

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

40 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

49 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

59 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago