देश

गुजरात यूनिवर्सिटी में अफगान-उज्बेक के छात्रों से मारपीट, छात्र बोले- नमाज पढ़ते वक्त हुआ हमला

Gujarat University Hostel Video Controversy: गुजरात के अहमदाबाद की गुजरात युनिवर्सिटी में देर रात हाॅस्टल के छात्रों पर भीड़ ने हमला कर दिया. गमछा पहने और जयश्री राम का नारा लगाती भीड़ हाॅस्टल में घुसी और छात्रों को जमकर पीटा. इतना ही नहीं उन्होंने हाॅस्टल में पथराव किया और तोड़फोड़ भी की. जानकारी के अनुसार 5 छात्र इस हमले में घायल हो गए. जानकारी के अनुसार यह घटना 16 मार्च की है. छात्रों ने बताया कि हमले के वक्त वे नमाज पढ़ रहे थे. 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने हाॅस्टल में पथराव और तोड़फोड़ कर दी. इतना ही नहीं भीड़ ने हाॅस्टल में खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने पुलिस और विवि प्रशासन के साथ मीटिंग कर मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले में एआईएमआईएम चीफ असद्दुीन ओवैसी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा कि क्या मुस्लिम शांतिपूर्वक नमाज भी नहीं पढ़ सकते हैं.

हमले के बाद छात्र बोले- सरकार हमें वीजा न दें

हमले के बाद हाॅस्टल के पढ़ रहे विदेशी छात्रों ने कहा कि हम यहां पढ़ाई करने के लिए आते हैं. अगर ऐसे ही हालात यहां है तो सरकार हमें वीजा न दें. छात्रों ने बताया कि बाहर से आए लोगों ने कमरों में घुसकर हमारी पिटाई की. भीड़ ने एसी, अलमारी, टेबल, दरवाजे और म्यूजिक सिस्टम तोड़ दिए. हम यहां के सभी त्योहारों में हिस्सा लेते हैं. सब लोग हमारे भाई ही हैं. लेकिन इस प्रकार की घटना की उम्मीद उन्हें नहीं थी. बता दें कि गुजरात यूनिवर्सिटी में अफगानिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान और अफ्रीकी देशों के विद्यार्थी रहकर पढ़ाई करते हैं.

ये भी पढ़ेंः ‘उनका मकसद सिर्फ सीएम को गिरफ्तार करना…’ केजरीवाल को ED के 2 समन मिलने पर बोलीं आतिशी

ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल को ईडी ने जारी किए 2 समन, जल बोर्ड केस में 18, तो शराब मामले में 21 मार्च को बुलाया

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

39 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

2 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago