Shehzad Poonawalla mother accident Pune: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां को किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बता दें कि शहजाद पूनावाला ने पोस्ट कर खुद यह जानकारी दी. वहीं, परिवार ने जानबूझकर कार से टक्कर मारने के गंभीर आरोप भी लगाया है. परिवार के अनुसार ‘यह हादसा नहीं, बल्कि जानबूझकर हमला किया गया है.
Shehzad Poonawalla ने क्या बताया?
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से देते हुए लिखा कि ‘एक इंसान ने जानबूझकर मेरी मां के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी. उन्हें गंभीर रूप से घायल छोड़कर भाग गया. उनकी सर्जरी होने वाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी मां बहुत दयालु और नेक इंसान हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसा होना बेहद दुखद है.
A few hours ago an extremely disgusting human being ran his car over my mother deliberately – leaving her seriously injured and ran away.
She will be undergoing a surgery very soon. Kindly pray for her.
My mother is one of the kindest & nicest human beings and for her to be… pic.twitter.com/WzWMXRPDC0
— Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) February 3, 2026
तहसीन पूनावाला ने शेयर किया घटना का वीडियो
शहजाद पूनावाला के भाई तहसीन पूनावाला ने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है. शहजाद पूनावाला और तहसीन पूनावाला दोनों भाईयों ने पुणे पुलिस को एक्स पर टैग करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की है. जिसके बाद पुणे सिटी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी की कार का नंबर भी दिया गया है.
WTF is going on ? My mom a senior citizen went for a drive with my driver and executive assistant & was waiting on the side while they were tanking up the gas in our car, someone just hit her (seems deliberate) and ran away ! Really wtf . @Shehzad_Ind @PuneCityPolice pic.twitter.com/rvR95r2u5l
— Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) February 3, 2026
तहसीन ने घटना के बारे में बताते हुए लिखा कि ‘मेरी मां एक सीनियर सिटिजन हैं, मेरे ड्राइवर और एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के साथ ड्राइव पर गई थीं और जब वे हमारी कार में पेट्रोल भरवा रहे थे, तो वह साइड में इंतजार कर रही थीं, किसी ने उन्हें टक्कर मार दी (लगता है जानबूझकर) और भाग गया.
फिलहाल पुलिस का बयान नहीं आया सामने
बता दें कि इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है. वहीं उम्मीद की जा रही है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. बता दें कि शहजाद पूनावाला भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, जोकि पेशे से एक वकील हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



