Bharat Express DD Free Dish

राम के तीर से फूट गई दशानन की आंख, तो रावण ने SC/ST एक्ट में दर्ज करा दिया केस, यूपी का हैरान कर देने वाला मामला

सोनभद्र में रामलीला के दौरान राम बने युवक का तीर रावण के मुकुट की जगह आंख में लग गया, जिससे कलाकार की आंखों की रोशनी चली गई. इलाज और मदद न मिलने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने अब SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है. पढ़ें पूरी खबर…

Sonbhadra Ramleela accident SC ST Act case: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के शाहगंज थाना इलाके के खैरा गांव से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 नवंबर 2025 को चल रही रामलीला में एक बड़ी अनहोनी को जन्म दे दिया. दरअसल, रामलीला के अंतिम दिन राम रावण युद्ध के दौरान राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय ने जो तीर चलाया, वह रावण के मुकुट की जगह रावण बने सुनील कुमार की आंख में जा लगा. इस घटना में सुनील की एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई और दूसरी आंख से भी अब कम दिखता है. जब से उसका इलाज़ शहर के एक अस्पताल में चल रहा. अब लगभग 2 महीने बाद उसने पुलिस में SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है.

जानिए कैसे हुआ हादसा?

बता दें कि जब रामलीला में अंतिम दिन रावणराम युद्ध चल रहा था. तब राम को रावण के मुकुट पर तीर मारकर मुकुट गिराना था. लेकिन तीर मुकुट की जगह रावण की आंख में जा धंसा. जिसके बाद रावण बने सुनील कुमार को तुरंत वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की लेकिन उसकी आंख की रोशनी वापस नहीं लौटी. इसको लेकर सुनील ने बताया कि तीर इतनी तेजी से आया कि बचने का मौका ही नहीं मिला.

रावण का किरदार निभा रहे सुनील ने क्या बताया?

सुनील ने आरोप लगाया है कि रामलीला कमेटी और नैतिक पांडेय ने उनकी कोई मदद नहीं की. जब इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगी तो कमेटी वालों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया. इस मामले को लेकर सुनील ने दिसंबर में ही शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में देरी की. आखिरकार उन्होंने SC/ST एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई है.

रामलीला कमेटी का क्या है कहना?

मामले को लेकर रामलीला कमेटी ने बताया कि रावण बने सुनील के साथ घटित हुई यह घटना पूरी तरह से एक हादसा था. वहीं राम बने नैतिक पांडे का इरादा कभी भी किसी को चोट पहुंचाना नहीं था. साथ ही रामलीला कमेटी ने भी कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है यह महज एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसको बिना बात का तूल दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read