देश

शेख हसीना के पार्टी से जुड़े बांग्लादेश के नेता की सड़ी-गली लाश मिली मेघालय में, इस तरह हुई पहचान

मेघालय में बांग्लादेश आवामी लीग पार्टी के नेता की सड़ी गली लाश मिली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी गई है. मृतक इशाक अली खान पन्ना की पहचान उसके पासपोर्ट से की गई है. मेघालय पुलिस ने 26 अगस्त की शाम बांग्लादेश की सीमा से लगे जैंतिया जिले के सुपारी के बागान से ये लाश बरामद की थी. पुलिस ने बताया कि शव भारत-बांग्लादेश सीमा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर मिला.

बांग्लादेश में तख्ता पलट के बाद से ही वह थे फरार

मालूम हो कि 5 अगस्त को बांग्लेदेश में तख्ता पलट के बाद से ही देश की स्थिति ठीक नहीं है. पीएम शेख हसीना को त्यागपत्र देने के लिए मजबूर होना पड़ा. हालांकि वह त्यागपत्र देने के तुरंत बाद ही भारत आ गई थीं और सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं. तो वहीं इस घटना के बाद से ही उनकी पार्टी के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, पन्ना बांग्लादेश छात्र लीग की पूर्व महासचिव रह चुके हैं और वह पिरोजपुर जिले से आवामी लीग का सदस्य थे. शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद से ही वह फरार थे.

इशाक अली खान पन्ना के राजनीतिक सफर को लेकर जानकारी साने आई है कि 1994 में वह बांग्लादेश छात्र लीग के महासचिव चुने गए थे और 1998 तक इस पद पर वह रहे. इसके बाद फरवरी 1996 में विवादों से घिरे बांग्लादेशी आम चुनाव के बाद बांग्लादेश छात्र लीग के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व भी किया था. 2012 में उनको आवामी लीग की केंद्रीय उप-समिति का सहायक सचिव नियुक्त किया गया. वे बांग्लादेश इंश्योरेंस एसोसिएशन और फेडरेशन ऑफ बांग्लादेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य भी रहे हैं. 2021 में उनको राष्ट्रपति शेख कबीर हुसैन के अधीन बांग्लादेश इंश्योरेंस एसोसिएशन की कार्यकारी समिति का सदस्य भी चुना गया था.

ये भी पढ़ें-Maharashtra: शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने का मामला; विवाद के बीच सीएम शिंदे ने जांच के लिए तकनीकी संयुक्त समिति का किया गठन, दिया ये निर्देश

मौत का कारण नहीं स्पष्ट

फिलहाल पुलिस अभी मौत की वजह नहीं तलाश सकी है. हालांकि शुरुआती जांच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉर्डर पार करते हुए शायद उनको दिल का दौरा पड़ा हो. तो वहीं एक तरफ ये भी कहा जा रहा है कि उनकी मौत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ गोलीबारी की घटना में हुई. फिलहाल पुलिस मौत की सही वजह तलाश करने में जुटी है. एसपी गिरी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम और आगे की प्रक्रिया के लिए खलीहरियात सिविल अस्पताल में रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

6 minutes ago

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

1 hour ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

2 hours ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

3 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

3 hours ago