मनोरंजन

इस एक्टर की तबीयत बिगड़ने पर सलमान खान को मिला था ‘प्रेम’ का किरदार, सुपरहिट हुई थी ये फिल्म

Salman Khan Film Maine Pyar Kiya: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इस समय के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा भी था जब एक्टर का खुद पर से आत्मविश्वास हिला हुआ था. ये उस दौर की बात है जब ‘मैंने प्यार किया’ बन रही थी. सलमान एक बड़ी फिल्म में काम करने का सोचकर ही घबरा जाते थे. उनका आत्मविश्वासी डगमगाया हुआ था। यही वजह है कि वो खुद को अपने दोस्तों जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर से कम मानते थे.

सलमान ने सुनाया था ये किस्सा (Salman Khan Film Maine Pyar Kiya)

जैकी और अनिल 1980 के दशक के बड़े सितारे थे. उन्होंने ‘राम लखन’, ‘कर्मा’, ‘परिंदा’ और अन्य जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया था. इसलिए सलमान के लिए उन्हें मुख्य कलाकार के रूप में देखना स्वाभाविक था. एक पुराने इंटरव्यू में सलमान ने मशहूर गाने ‘कबूतर जा जा’ की शूटिंग के दौरान एक पल को याद किया था जिसे सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उन्होंने कहा, ‘मैं लगभग 18 साल का था और ‘कबूतर जा जा जा’ गाने की शूटिंग के दौरान एक ऐसा पल आया जो वाकई यादगार था तब मुझे अचानक लगा कि यह रोल मेरे लिए ही है.’

‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान को बनाया स्टार (Salman Khan Film Maine Pyar Kiya)

सलमान ने कहा, ‘कई बार नरेशन के दौरान, मैं जैकी श्रॉफ या अनिल कपूर को उन भूमिकाओं में देखता था, लेकिन मैं वास्तव में खुद को कभी बड़ी फ़िल्मों में काम करते हुए नहीं देख सकता था. वह पल पहली बार था जब मुझे वास्तव में लगा, ‘हां, मैं यह कर सकता हूं. मेरी आंखों में आंसू थे.’ मालूम हो कि ‘मैंने प्यार किया’ ने सलमान को स्टार के रूप में स्थापित किया.

यह भी पढ़ें : Pushpa 2 New Poster: ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नए पोस्‍टर में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज, जारी की गई रिलीज डेट

आपको बता दें, विंदू दारा सिंह, दीपक तिजोरी और फ़राज खान ने प्रेम की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था. जबकि ‘अमर अकबर एंथनी’ में खलनायक ज़बिस्को की भूमिका निभाने वाले अभिनेता यूसुफ खान के बेटे फ़राज खान को इस भूमिका के लिए लगभग चुन लिया गया था, लेकिन सेहत से जुड़ी परेशानियों के चलते अंतिम समय में बदल दिया गया. जिसके बाद यह भूमिका सलमान खान को मिली और फिल्म सुपर हिट रही जिसका लाभ उन्हें भरपूर मिला. वहीं 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई इस फिल्म ने प्रोडक्शन हाउस राजश्री प्रोडक्शन को बर्बाद होने से बचा लिया था. उस वक्त राजश्री प्रोडक्शन हाउस बंद होने के कगार पर था.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago