केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को दिल्ली की मुण्डका और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली को बदहाल कर दिया है और जनता को केवल धूल, धुंआ और धोखा दिया है.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा करने वाले केजरीवाल खुद सबसे बड़े भ्रष्टाचारी निकले. उन्होंने आरोप लगाया कि शराब नीति से लेकर जनता के पैसे पर शीशमहल बनाने तक, हर जगह केजरीवाल ने जनता के साथ धोखा किया. चौहान ने कहा, “केजरीवाल निकले नटवरलाल, दिल्ली को कर दिया बदहाल.”
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने न तो किसानों को लाभ दिया और न ही उन्हें कृषि का दर्जा. उन्होंने वादा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली में खेती को कृषि का दर्जा दिलाया जाएगा, ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों पर लगने वाला टैक्स हटाया जाएगा, और किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
महिला सशक्तिकरण का मुद्दा
शिवराज सिंह चौहान ने महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के खातों में पैसा डालने जैसी योजनाएं लागू कीं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार ने चुनावी वादों में बहनों को केवल छलावा दिया है. भाजपा की सरकार बनते ही हर बहन के खाते में ₹2500 मासिक डाले जाएंगे.
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली और देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के अच्छे काम केंद्र सरकार की देन हैं, न कि केजरीवाल की. शिवराज सिंह ने जनता से अपील की कि वे भाजपा को मौका दें ताकि दिल्ली को एक बेहतर भविष्य दिया जा सके.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जलभराव की समस्या से लेकर यमुना नदी की सफाई तक, हर मुद्दे पर जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को केवल प्रदूषण, गंदगी और झूठे वादे दिए हैं.
भाजपा नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान के भाषण को जनता के बीच गहरी छाप छोड़ने वाला बताया. जनसभा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया.
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh 2025: 27 जनवरी को अमित शाह का ऐतिहासिक दौरा, संगम स्नान से लेकर संतों संग संवाद तक जानें पूरा शेड्यूल
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…