दिल्ली भाजपा ने आज आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुराने चर्चित आवास ‘शीश महल’ का एक वीडियो जारी किया. इसे पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है.
यह वीडियो 14 मिनट का है. दिल्ली बीजेपी ने इसे ‘महाठग अरविंद केजरीवाल की अय्याशी का शीश महल’ टाइटल दिया है. वीडियो में केजरीवाल के आवास के अंदर की सुख-सुविधाओं को दिखाया गया है. वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि केजरीवाल का घर एक आलीशान होटल जैसा दिखता है, जो अंदर से भी अत्याधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस है. भाजपा ने इसे ‘शीश महल’ का नाम दिया है, जो पहले डॉक्यूमेंट्री के रूप में सामने आया था. हालांकि, यह पहली बार है जब केजरीवाल के पुराने आवास का वीडियो सार्वजनिक किया गया है.
‘केजरी के आवास में महंगे और आलीशान सामान’
भाजपा ने वीडियो में दिखाए गए कई महंगे और आलीशान सामानों की कीमतें भी सार्वजनिक की हैं. भाजपा ने दावा किया है कि केजरीवाल के आवास में स्मार्ट एलईडी टर्नटेबल लाइट्स की कीमत 19.5 लाख रुपये, बॉडी सेंसर और रिमोट वाले 80 पर्दों की कीमत चार करोड़ से 5.6 करोड़ रुपये के बीच है. इसके अलावा, 16 टेलीविजन सेट की कीमत 64 लाख रुपये, रिक्लाइनर सोफा की कीमत 10 लाख रुपये, ओवन की कीमत नौ लाख रुपये और माइक्रोवेव की कीमत छह लाख रुपये है. इसके अलावा, अन्य महंगे सामानों की भी कीमतें जारी की गई हैं, जिनमें सजावटी खंभे की कीमत 36 लाख रुपये, टॉयलेट सीट की कीमत 12 लाख रुपये और ऑटोमैटिक दरवाजे की कीमत 70 लाख रुपये बताई गई है.
भाजपा ने इससे पहले दावा किया था है कि मुख्यमंत्री के आवास में करोड़ों रुपये का मार्बल, चार-चार लाख रुपये के कमोड और आठ-आठ लाख रुपये के पर्दे लगाए गए हैं. भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास के रेनोवेशन के नाम पर कई करोड़ रुपये खर्च करने की बात कही थी.
भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने लगाए थे ये आरोप
उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी को नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखी थी. इस चिट्ठी में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा बनवाए गए ‘शीश महल’ को जनता दर्शन के लिए खोलने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिन्हें (अरविंद केजरीवाल) लगातार तीन बार अपना विधायक चुना और विधानसभा भेजा, वह इस ‘शीश महल’ को देखने की प्रबल इच्छा रखती है. जनता इसे देखकर यह समझना चाहती है कि जिस स्थान पर उनके द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ने अपने कार्यकाल का समय बिताया, वह कैसा है.
प्रवेश वर्मा ने सीएम आतिशी ने निवेदन करते हुए कहा था कि इस ‘शीश महल’ को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक ‘जनता दर्शन’ के लिए खोला जाए, ताकि दिल्ली की जनता इसे नजदीक से देख सके. यह न केवल जनता की अपेक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि सरकार और जनता के बीच पारदर्शिता और विश्वास को भी मजबूत करेगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगी और शीघ्र निर्णय लेंगी.
यह भी पढ़िए: नरेला की जनसभा में बोले गृहमंत्री अमित शाह- ‘आप’ का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…