देश

“बहनों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है”, शिवराज सिंह ने परिवार के साथ किया मतदान, नरोत्तम मिश्रा बोले- 150 सीटें जीतेंगे

MP Election: मध्य प्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ समेत तमाम दिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है. मतदान से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा घाट पर पूजा की. इसके बाद शिवराज सिंह ने सिहोर के एक मंदिर पहुंचकर वहां पर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि “हर तरफ लोगों में जबरदस्त उत्साह है. मुझे प्रदेश में लाड़ली बहनों, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों का प्रेम मिल रहा है.” वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और बुधनी से भाजपा उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह का सीहोर में महिलाओं ने स्वागत किया.

नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मतदान किया

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मतदान किया. मतदान करने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने 150 सीटें जीतने का दावा किया. उन्होंने कहा कि “मैं लोगों से अपील करूंगा की कमल का बटन दबाएं. कमल का बटन गरीबों के लिए आवास लेकर आता है, यह कमल का बटन निशुल्क गेहूं लेकर आता है, यह बटन वंदे भारत ट्रेन लेकर आता है. मध्य प्रदेश में हम 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.

कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपना वोट डाला

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपना वोट डाला. कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी से उम्मीदवार हैं. उन्होंने कहा कि “मतदाता मतदान आवश्य करें. भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है. हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे. हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे.”

कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में किया मतदान

दूसरी तरफ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बताया, “सब सच्चाई का साथ देंगे. मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी. जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी. भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी कुछ घंटों तक पुलिस, प्रशासन और पैसा है.” कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने सुबह मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला.

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी, शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के एक मंदिर में की पूजा

इंदौर में जीतू पटवारी ने किया मतदान

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र पटवारी ने इंदौर में मतदान बूथ नंबर 88 पर अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद जीतू पटवारी ने कहा कि “कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बन रही है, बदलाव की सरकार बन रही है. मध्य प्रदेश में भाजपा के कुशासन को लोग हटाना चाहते हैं और कांग्रेस की ओर संभावनाओं वाली निगाहों से देखना चाह रहे हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago