पीएम मोदी
World Cup 2023: पीएम मोदी 19 नवंबर को अहमदाबाद के मोटेरा स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले आईसीसी विश्व कप फाइनल मैच को देखेंगे. भारतीय टीम पहले ही फाइनल मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेला जाने वाला है. मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है और उसने एक भी गेम नहीं हारा है. विश्व कप फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय वायु सेना (IAF) की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्लाईपास्ट करेगी. भारत ने बुधवार को मुंबई में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराया था. वहीं, मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम को भी न्योता भेजा गया है.
यह भी पढ़ें: Bihar: जुलूसों में अब नहीं भड़केगी हिंसा! नीतीश सरकार ने लगाया तलवार, लाठी और बंदूकों पर बैन, जारी किए ये निर्देश
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच से पहले, 19 नवंबर को भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण टीम के सौजन्य से एक शानदार एरोबेटिक प्रदर्शन आसमान की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम चौथी पर फाइनल में पहुंची है. इससे पहले 1983 और 2011 में ट्रॉफी जीती थी.
इस महामुकाबले को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अहमदाबाद पहुंचेंगे. उनके साथ देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और डिप्टी पीएम रिचर्ड मार्ल्स को भी न्योता भेजा गया है. हालांकि, अभी दोनों के कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…