लाइफस्टाइल

जल्दी-जल्दी खाना खाने की है आदत, तो जान लीजिए होने वाले नुकसान, हार्ट से है सीधा कनेक्शन

Fitness Tips: आजकल की लाइफस्टाइल मॉर्डन होने के साथ-साथ बिजी भी हो गई है. किसी के पास समय नहीं है शांति से बैठकर फैमिली के साथ खाना खाए. किसी के पास खाना खाने का समय ही नहीं है. हर कोई इतना बिजी है की लोगों को सुबह उठाते दी जल्दी ऑफिस पहुंचना होता है. दोपहर में जल्दी लंच करना होता है और रात में भी हम सही से खाना नहीं खा पाते है क्योंकि हम जरूरत से ज्यादा थक जाते है. हर कोई इतना थक गया होता है कि सोचता है बस जल्दी से खाना खा के सोना है.

एक्सपर्ट के अनुसार ये गलत है क्योंकि हर किसी को खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाना चाहिए. वहीं, साइंस भी जल्दी खाना खाने से मना करती है. जल्दबाजी में खाने के कारण डायबिटीज का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही मोटापा, मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है.  माना जाता है कि इसका सीधा कनेक्शन हार्ट से होता है.

गैस और ब्लोटिंग

कई रिसर्च के बाद यह बात साफ कही गई है कि जल्द बाजी में खाना खाने से खाना और हवा दोनों ही साथ में पेट में चले जाते हैं. जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो जाती है.

बढ़ता वजन

साइंस के अनुसार जब कोई खाना खाता हैं तो खाने के 20 मिनट के अंदर पेट भरने का सिग्नल देता है. अगर आप जल्दबाजी में खाना खाते हैं तो आपका पेट 20 मिनट से पहले ही सिग्नल देने लगता है. जिसका नतीजा होता है मोटापा.

इंसुलिन रेजिस्टेंस

जल्दी में खाना खाने वाले लोगों के शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा तेजी से बढ़ता है. जिसके कारण हाई बीपी बढ़ने के साथ इंसुलिन के लेवल में भी गड़बड़ी हो जाती है.

डायबिटीज

जल्दी-जल्दी खाना खाने से टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है. जिसके कारण आप डायबिटीज के मरीज भी बन सकते है. बता दे कि आपके शरीर में शुगर लेवल का बढ़ना टाइप-2 डायबिटीज का कारण हो सकता है

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago