देश

सेशन कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, ED के समन पर स्टे लगाने से कोर्ट का इनकार, अदालत में पेश होने का आदेश

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट की ओर से जारी किए गए समन पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्टे लगाने से इनकार कर दिया है. स्टे लगाने से इनकार करते हुए कोर्ट ने सीएम केजरीवाल से पेशी में छूट के लिए निचली अदालत का रुख करने के लिए कहा है.

कोर्ट ने स्टे लगाने से किया इनकार

दरअसल, नई शराब नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है. ईडी केजरीवाल से इस मामले में पूछताछ के लिए कई बार समन जारी कर चुकी है, लेकिन अरविंद केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे थे. जिसके बाद ईडी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ईडी की शिकायत पर कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए थे. जिसके खिलाफ अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट में याचिका दायर कर समन पर स्टे लगाने की मांग की थी.

16 मार्च को पेश होने के आदेश

कोर्ट ने समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और 16 मार्च को अदालत में पेश होने के निर्देश जारी किए हैं. कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि अगर दिल्ली सीएम को छूट पाना है, तो जारी हुए कोर्ट के समन पर उन्हें अदालत में पेश होना होगा. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल शारीरिक रूप से छूट चाहते हैं तो उन्हें कल न्यायालय में पेश होना होगा.

यह भी पढ़ें- चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक लगाने से SC का इनकार, अब 21 मार्च को होगी मामले की सुनवाई

कोर्ट के समन को केजरीवाल ने दी थी चुनौती

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से जारी हुए समन को सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी. इसपर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये फैसला दिया है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा था. जिसको लेकर उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. केजरीवाल की इस याचिका का प्रवर्तन निदेशालय ने विरोध किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

54 minutes ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

1 hour ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

2 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

3 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

3 hours ago