देश

नीतीश सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, 21 मंत्रियों ने ली शपथ, 6 विधायक पहली बार बने मंत्री

Bihar CM Nitish Kumar Cabinet Expansion: बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद पहली बार नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर 21 मंत्रियों को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार बीजेपी कोटे से 12 और जेडीयू कोटे से 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है.

मंत्रियों के शपथ समारोह में सबसे पहले विधायक रेणु देवी शपथ लेने पहुंचीं. बता दें कि रेणु देवी 2020 में एनडीए सरकार बनने के बाद डिप्टी सीएम बनीं थीं. रेणु देवी के बाद मंगल पांडेय, नीरज बबलू, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, हरि सहनी और जनक राम ने शपथ ली. वहीं जेडीयू कोटे से अशोक चौधरी, मदन सहनी, सुरेंद्र मेहता, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, शीला मंडल, जयंत राज, जमा खान और सुनिल कुमार ने शपथ ली.

28 जनवरी को 9वीं बार सीएम बने थे नीतीश कुमार

बता दें कि संतोष सिंह, दिलीप जायसवाल, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, सुरेंद्र मेहता और केदार प्रसाद गुप्ता पहली बार मंत्री बने हैं. महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार एक बार एनडीए में आ गए थे. 28 जनवरी को नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और उसी दिन शाम में 8 मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी. सीएम नीतीश कुमार के साथ भाजपा के विजय सिन्हा और सम्राट चैधरी ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. इसके अलावा हम और एक निर्दलीय को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई थी.

नीतीश सरकार में अब सीएम समेत कुल 30 मंत्री हो गए हैं. इनमें भाजपा से 15, जेडीयू के 13, हम और निर्दलीय कोटे से एक-एक मंत्री बनाया गया है. बता दें कि 2020 में जब एनडीए की सरकार बनी थी तब भी यही फाॅर्मूला था.

ये भी पढ़ेंः सेशन कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को झटका, ED के समन पर स्टे लगाने से कोर्ट का इनकार, अदालत में पेश होने का आदेश

ये भी पढ़ेंः Delhi Liquor Policy Case: ED ने पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर की बेटी कविता को हिरासत में लिया, दिल्ली लेकर आ रही एजेंसी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

4 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago