देश

Shraddha Murder Case: बैग में रखकर श्रद्धा के शव के टुकड़ों को लगाने जा रहा था ठिकाने? CCTV फुटेज में दिखा आफताब

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. श्रद्धा वालकर केस में अब एक नया खुलासा हुआ है. इस हत्या कांड की जांच कर रही पुलिस (Police) को अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) मिले हैं जिसमें आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) साफ-साफ दिख रहा है. सीसीटीवी में आरोपी आफताब बैग लटका कर जाता हुआ दिखाई दे रहा है.

ये सीसीटीवी फुटेज 18 अक्टूबर 2022 सुबह 4 बजे का बताया जा रहा है. जिसमें आफताब (Aftab Poonawalla) काली पैंट, सफेद शर्ट, हाथ में बॉक्स और पीठ पर एक बैग लिए दिखाई दे रहा है. पुलिस आफताब से ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो देर रात कहा जा रहा था. जांच में जुटी पुलिस को आशंका है कि आफताब ने जो बैंग लिया है उसमें श्रद्धा वालकर के शव के टुकड़े हो सकते हैं. और वो शव के टुकड़े को ठिकाने लगा कर आ रहा है.

कई शहरों में जांच कर रही हैं पुलिस की टीमें

श्रद्धा हत्याकांड (Shraddha Murder Case) की जांच कर रही पुलिस दिल्ली के महरौली के अलावा गुरुग्राम भी गई, हालांकि पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा. इसके अलावा पुलिस की टीमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में जांच कर रही है.

लिव-इन में रहते थे आफताब और श्रद्धा

आपको बता दें कि आफताब पूनावाला (Aftab Poonawalla) , श्रद्धा वालकर (Shraddha) नाम की लड़की से प्यार करता था. दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ लिव-इन में मुंबई में रहते थे. बीते आठ मई को आफताब और श्रद्धा दिल्ली के महरौली इलाके में शिफ्ट हो हुए थे. जिसके कुछ दिनों बाद आफताब और श्रद्धा में किसी बात को लेकर लड़ाई के दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया.

ये भी पढ़ें : Shraddha Murder Case: इतना पीटा है कि बेड से उठ भी नहीं सकती, श्रद्धा के व्हाट्सऐप चैट में सामने आया आफताब की दरिंदगी का एक और सच

नहीं मिले हैं पुख्ता सबूत

आफताब ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिया था. रोज रात में शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगलों में ले जाकर फेंकता था. हालांकि जांच कर रही पुलिस को अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

14 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

48 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

2 hours ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago