देश

Khatauli Bypolls: उपचुनाव के बीच श्रीकांत त्यागी ने खतौली में डाला डेरा, बीजेपी के खिलाफ त्यागी समाज को कर रहा लामबंद

Khatauli Bypolls: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है. वहीं, इस चुनाव में श्रीकांत त्यागी की एंट्री भी हो गई है. नोएडा के एक सोसायटी में महिला को गाली देने के मामले में जेल में रह चुके श्रीकांत त्यागी ने खतौली में डेरा डाल लिया है. श्रीकांत अपने समर्थकों के साथ त्यागी बाहुल्य गावों में बीजेपी का उपचुनाव में बायकॉट करने के लिए अपने समाज के लोगों से संपर्क कर रहा है.

श्रीकांत त्यागी रविवार को खतौली के सबसे बड़े त्यागी समाज के गांव नावला पहुंचा और समाज के लोगों के साथ बैठक की. इस बैंठक में श्रीकांत त्यागी ने त्यागी समाज के लोगों से होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बायकॉट करने की बात कही.

महिला को गाली देने के बाद सुर्खियों में आया श्रीकांत

नोएडा की एक सोसाइटी में महिला से गाली-गलौज करने के मामले को लेकर श्रीकांत त्यागी चर्चा में आया था. इस मामले में उसे जेल भी जाना पड़ा था. वहीं, जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद श्रीकांत त्यागी बीजेपी के विरोध में उतर आया है और अब खतौली उपचुनाव (Khatauli Bypolls) में पार्टी का बायकॉट करने की मुहिम छेड़ दी है.

समाज के बच्चों पर लगे फर्जी केस- श्रीकांत

पत्रकारों से बातचीत में श्रीकांत त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज के ऐतिहासिक वोट से बीजेपी की 2017 और 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनी, जिसका परिणाम ये मिला कि भाजपा ने त्यागी समाज के बच्चों पर फर्जी मुकदमे के साथ ही गैंगस्टर एक्ट तहत फंसाने का काम किया है. श्रीकांत ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के सामने जो मजबूत प्रत्याशी होगा, त्यागी समाज के पक्ष में मतदान करेगा. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि हम बिल्कुल गठबंधन प्रत्याशी के साथ जाएंगे.

त्यागी समाज ने की थी महापंचायत

श्रीकांत त्यागी के जेल जाने के बाद नोएडा के गेझा गांव में 21 अगस्त को त्यागी समाज ने एक महापंचायत की थी. इस महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर से त्यागी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे और इस महापंचायत के दौरान बीजेपी के खिलाफ पोस्टर भी लगाए गए थे. श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी ने पुलिस द्वारा श्रीकांत पर की गई कार्रवाई के लिए गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा को जिम्मेदार बताया था.

ये भी पढ़ें : Pallavi Patel: सपा विधायक पल्लवी पटेल को SC से झटका, EC ने जारी किया है नोटिस, कोर्ट का हस्तक्षेप से इनकार

बता दें कि साल 2013 मुजफ्फरनगर दंगों में दोषी ठहराए जाने के बाद बीजेपी के निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई थी. जिसके बाद इस सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भी क्यों बढ़ी टीम मैनेजमेंट की चिंता? IND vs NZ मैच में खुली पोल

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर जीत…

18 minutes ago

बिहार STET अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका! 4 नवंबर की परीक्षा को लेकर BSEB ने लिया बड़ा फैसला

Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली STET…

21 minutes ago

भारत के पड़ोसियों पर भूकंप का कहर…! तिब्बत में 16 मौतों से मचा हाहाकार, पाक-अफगान में भी सुबह-सुबह डोली धरती

तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान की खबर सामने आई है,…

47 minutes ago

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

1 hour ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

1 hour ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago