आस्था

Somwar ke Upay: सोमवार के दिन करें इन उपायों से शिव जी को प्रसन्न, मिलेगा लाभ

Somwar ke Upay: शिव जी को भोलेनाथ भी कहा जाता है. उनका यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि त्रिदेवों में शिव जी को सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाला देव माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार सोमवार के दिन शिव जी की पूरे भक्ति भाव से आराधना करने पर वह शीघ्र प्रसन्न होकर जातक को मनवांछित फल देते हैं. माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय ऐसे हैं, जिन्हें करने से शिव जी की कृपा सदैव बनी रहती है.

इस स्त्रोत को पढ़ने से दूर होंगी आर्थिक परेशानियां

पंडित जितेंद्र तिवारी कहते हैं कि अगर आप किसी तरह की आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से इस तरह की दिक्कत जल्द ही दूर होने लगती है. कड़ी मेहनत करने के बाद भी यदि आपको धन की कमी या फिर गरीबी जैसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो शिव रक्षा स्त्रोत आपकी इन समस्याओं में लाभकारी साबित हो सकता है.

इसके लिए आपको सोमवार के दिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद इस स्त्रोत का पठ करना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि शिव रक्षा स्त्रोत पढ़ते समय आपके मन में किसी तरह के गलत विचार न आएं और आपका ध्यान शिव जी पर बना रहे.

इन चीजों का करें दान

कहतें हैं कि दान करने से जातक को विशेष पुण्य मिलता है. ऐसे में सोमवार के दिन दही, सफेद कपड़ा, चीनी और दूध दान करने से भगवान शिव भक्त को मनचाहा वरदान देते हैं.

चंद्रदोष भी होता है दूर

माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली चंद्रदोष से पीड़ित होती है, उन्हे चंद्रदोष के दुष्प्रभावों को खत्म करने के लिए सोमवार के दिन इस उपाय को करने की सलाह दी जाती है. इस उपाय के अनुसार जातक को सोमवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद कपड़े पहनने चाहिए और माथे पर चंदन का टीका लगाना चाहिए.

इस तरह करें ऊं नम: शिवाय का जाप

शिव जी का यह मंत्र जातक को सभी समस्याओं से निजात दिलाने वाला है. यदी कोई श्रद्धालु नियमित रूप से प्रत्‍येक सोमवार को उत्‍तर दिशा की ओर मुंह करके शिव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो शिव जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं. जातक इस जाप को अगर शिव जी के मंदिर में जाकर करता है तो अति उत्तम है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

23 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

36 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago