देश

Shubhkamnayeh Launch: भारत मंडपम में भारत एक्‍सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मौजूदगी में ‘शुभकामनाएं’ लॉन्च, देखिए भव्य कार्यक्रम की तस्वीरें

Shubhkamnayeh Grand Launch: राजधानी दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ परिसर में आज नई जेनरेशन के लोगों के लिए गिफ्टिंग (Gifting Revolution) और फ्लॉवर्स की कंपनी ‘शुभकामनाएं’ (Shubhkamnayeh) का भव्य लॉन्च हुआ. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं चीफ एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय, बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन अनुराग बत्रा, प्रख्यात उद्यमी प्रवेश जैन, यूट्यूब इन्फ्लुएंसर रजनी चटोरी सहित कई गणमान्य शख्सियतें मौजूद रहीं.

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई. ‘शुभकामनाएं’ की लॉन्चिंग के दौरान भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, अनुराग बत्रा, और मेंटर मनोज पटवारी, ब्रांड की को-फाउंडर चंचल पटवारी व प्रेरणा जैन पटवारी ने मिलकर दीप जलाया. मंच पर फूलों की भव्य सजावट और ‘Building Relationships’ का संदेश पूरे माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा.

🎤 स्नेह, कृतज्ञता और रिश्तों को मजबूत करने में अहम रोल निभाती है- खास गिफ्ट, उसकी टाइमिंग और उसके जरिए मिलने वाली फीलिंग्स. गिफ्ट अपने अपनों को महसूस कराते हैं कि वे खास हैं, वहीं यह उपहार देने वाले को भी खुशी और आत्म-संतुष्टि प्रदान करता है. इसी अहसास के साथ ‘शुभकामनाएं’ गिफ्ट्स और फ्लावर्स की दुनिया में “शुभकामनाएं लेकर आया है.


‘शुभकामनाएं’ – साल भर की गिफ्टिंग अब एक क्लिक दूर

‘शुभकामनाएं’ नाम से इस अनोखे प्लेटफॉर्म को मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड प्रेरणा जैन पटवारी ने मिलकर तैयार किया है.

इसका कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है:

  • साल की शुरुआत में ही अपने सारे खास लोगों के बर्थडे, एनिवर्सरी, प्रमोशन आदि की लिस्ट डाल दें.
  • आप अपने बजट और पसंद के अनुसार गिफ्ट्स और बुके पहले ही चुन लें.
  • सही डेट पर ‘शुभकामनाएं’ खुद याद दिलाएगा और अपने आप डिलीवर कर देगा.
  • कोई पर्सनलाइजेशन की झंझट नहीं, फिर भी हर गिफ्ट बेहद खूबसूरत और सोच-समझ कर चुना हुआ होगा.
  • कंपनी का विजन है कि अगले कुछ सालों में भारत का सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम गिफ्टिंग ब्रांड बने.

आज AI नई सुविधा, फिर AI से आगे भी कुछ आएगा: CMD उपेन्द्र राय

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय का संबोधन चर्चा का विषय बना. उन्होंने इस अवसर पर मानव सभ्यता के नौ कालखंड गिनाते हुए कहा, “तीन लाख साल पहले, पहला कालखंड वो था- जब इंसान दो पैरों पर खड़ा हुआ. वह आदिमानव की तरह था और जानवर चार पैरों पर थे. दूसरे कालखंड में मानव शक्तिशाली बना, तीसरे कालखंड में गांव में रहने लगा, चौथे कालखंड में शहर बसे, पांचवां कालखंड वो जब राजशाही आई, छठे में लोकतंत्र की व्यवस्था बनी, सातवें में इंसान उद्योगों से जुड़ा, आठवां- स्टार्टअप और अब नौवां कालखंड – AI का है.”

उन्होंने नई पीढी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा-

“आप इस युग के साथ नहीं चले तो बहुत पीछे छूट जाएंगे. न्यू जेनरेशन को दस जगह जाना नहीं पड़ रहा. आज AI का दौर है.. लेकिन AI के भी आगे कुछ और आएगा…फिर इंसान की क्या जरूरत रह जाएगी? मेरा मानना है कि मशीन कभी इंसान का विकल्प नहीं बन सकती.”

CMD उपेन्द्र राय ने फिर और गहरी बात कही-

 “परमात्मा ने जब इंसान को बनाया तो डर गया कि ये मेरी सत्ता छीन लेगा. जब सलाहकार ने कहा कि आप उसकी अंतरात्मा में छिप जाइए…और वहां भी वह ढूंढ ले तो उसे मिल जाइए. यही इंसान की ताकत है.”

अंत में सीएमडी उपेन्द्र राय मुस्कुराते हुए बोले, “मैं तो बर्थडे-एनिवर्सरी भूल ही जाता हूं. अब ‘शुभकामनाएं’ याद दिला देगा. ये बहुत अच्छी सुविधा है.”

‘शुभकामनाएं’ की क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा पटवारी ने कहा –

Shubhkamnayeh का विजन भारत के बेहतरीन गिफ्टिंग ब्रांड्स में शामिल होना है, जहां बिना किसी पर्सनलाइजेशन की झंझट के भी खूबसूरत और सोच-समझकर चुने गए गिफ्ट्स आसानी से उपलब्ध हों.

इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान और भविष्य की झलक

कार्यक्रम में यूट्यूब इन्फ्लुएंसर रजनी चटोरी और कई अन्य क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. मंच पर मौजूद हर शख्स ने माना कि ‘शुभकामनाएं’ आने वाले समय में गिफ्टिंग का चेहरा बदल देगा.

सिर्फ ब्रांड का लॉन्च नहीं- नया भारत, नई सोच

30 नवंबर 2025 का यह लॉन्च सिर्फ एक ब्रांड का लॉन्च नहीं था – यह उस नए भारत की झलक था जो परंपरा और तकनीक का सुंदर मेल कर रहा है. जहां दीप जल रहा है, फूल बिछे हैं, और AI भी इंसान की भावनाओं की सेवा कर रहा है.


तस्वीरों में ‘शुभकामनाएं’


 


यह भी पढ़िए: Shubhkamnayeh आपकी हर कामना पूरी करेगा… 30 नवंबर को भारत मंडपम में लॉन्च होगा यह प्लेटफॉर्म, पूरे साल की गिफ्टिंग होगी आसान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दुर्गा पूजा से लेकर करवा चौथ तक 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर 2026 के दूसरे पखवाड़े में विभिन्न त्योहारों और वीकेंड के चलते देश के अलग-अलग…

7 minutes ago

पीएम मोदी का लद्दाख को बड़ा तोहफा! एयरपोर्ट, सड़क और जल संरक्षण पर 3,350 करोड़ खर्च

PM Modi Ladakh Development: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में करीब 3,350…

9 minutes ago

गेहूं-धान छोड़िए! अब इस फसल से होगी नोटों की बारिश, बिहार सरकार देगी ₹36,000 की भारी छूट

पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…

30 minutes ago

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

40 minutes ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

41 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

1 hour ago