उत्तर प्रदेश

Ghazipur: खंभे से बांधकर 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया केस

गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव में, दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद गांव वालों और एक पक्ष के लोगों ने मिलकर तीन युवकों को खंभे से बांधकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नोनहरा थाना क्षेत्र के पारा गांव में एक ही संप्रदाय के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई. बताया जा रहा है कि जिन तीन युवकों की पिटाई की गई है, उन्होंने ही कथित तौर पर पहले दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया था.

हमले के जवाब में, दूसरे पक्ष के लोगों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीनों हमलावर युवकों को पकड़ लिया. गुस्से से भड़के लोगों ने युवकों को गांव में एक बिजली के खंभे से कसकर बांध दिया और फिर उनकी जमकर पिटाई की. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों युवक बंधे हुए हैं और लोग उन्हें लाठी-डंडों से पीट रहे हैं.

पुलिस ने घायलों को छुड़ाकर भेजा अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत पारा गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. प्राथमिक उपचार और आगे के इलाज के लिए उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया. इस पूरे मामले पर गाजीपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अतुल सोनकर ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि आज सुबह एक ही संप्रदाय के दो पक्ष जो कि आपस में पड़ोसी है. उनके बीच विवाद के बाद मारपीट हुई. घटना की सूचना मिलने में बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिती को नियन्त्रण में लिया.

उन्होंने आगे कहा कि जो भी लोग घटना में शामिल हैं उनके विरुद्ध करवायी जा रही है और शीघ्र ही गिरफ्तारी सुनिश्चित कर आगे की कारवाई की जाएगी. पुष्टि की है कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. एएसपी ने कहा कि वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी.

फिलहाल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतें सुनकर आगे की निष्पक्ष कार्रवाई में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें: “मधु क्रांति से बढ़ा शहद उत्पादन”… मन की बात के 128वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी

– भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

नवरात्रि में हिंदू मंदिर पर खूनखराबे की साजिश; 300 गोलियां लेकर पहुंचा युवक, टल गया बड़ा हादसा

Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…

1 minute ago

IISc Genetic Course: आईआईएससी ने शुरू किया जेनेटिक इंजीनियरिंग कोर्स, फटाफट करें अप्लाई

Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…

2 minutes ago

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

30 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

41 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

45 minutes ago