Siya Goyal Case: चर्चित मामले में आरोपी सिया गोयल को लेकर उसकी मां पूजा गोयल ने कई अहम खुलासे किए हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने 12वीं तक की पढ़ाई भी पूरी नहीं की है. साथ ही उन्होंने चेतन चौधरी के साथ सिया के रिश्तों और उसके कामकाज को लेकर भी अपनी बात रखी. इधर, पुलिस ने मामले की जांच के तहत सिया को लोहागढ़ फोर्ट ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया, जहां उससे पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आने की बात कही जा रही है.
पूजा गोयल ने बताया कि सिया की पढ़ाई में कभी विशेष रुचि नहीं रही. उन्होंने कहा, मैंने यह बात पहले ही केतन अग्रवाल की मां को बता दी थी कि सिया 12वीं पास भी नहीं है. उसने बहुत कम पढ़ाई की थी. इसी कारण उसने घर से केक बनाने का काम शुरू किया था. उन्होंने बताया कि सिया घर से ही केक तैयार करती थी और रिश्तेदारों व दोस्तों के जरिए मिलने वाले ऑर्डर पूरे करती थी.
सिया के पिता प्रवीण गोयल ने भी कहा कि उनकी बेटी घर से ही अपना छोटा-सा कारोबार चलाती थी और ऑर्डर मिलने पर खुद डिलीवरी भी करती थी. उन्होंने बताया कि सिया के बनाए केक लोगों को काफी पसंद आते थे. वहीं, चेतन चौधरी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें उसकी कोई जानकारी नहीं थी. यदि पहले पता होता तो वह जरूर हस्तक्षेप करते और जरूरत पड़ने पर सामने वाले परिवार से माफी भी मांगते.
यह भी पढ़ें: ‘सिया ने बांधा जूता…चेतन को मिला मौत का इशारा! पुणे मर्डर केस में पुलिस ने कराया सीन री-क्रिएट, हुआ बड़ा खुलासा
मां पूजा गोयल ने यह भी कहा कि यदि अदालत उनकी बेटी को दोषी करार देती है तो उसे कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी भी दी जानी चाहिए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनसे और उनके पति से करीब 12 घंटे तक पूछताछ की है. चेतन चौधरी के साथ सिया के संबंधों पर भी पूजा गोयल ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि दोनों की मुलाकात उदयपुर में एक कॉमन फ्रेंड की शादी के दौरान हुई थी. वहीं, कुछ दिन पहले केतन अग्रवाल के पिता विशाल अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि उन्हें बताया गया था कि सिया कॉलेज में पढ़ रही है, लेकिन बाद में पता चला कि वह कभी कॉलेज गई ही नहीं. उनका कहना है कि परिवार को सिया की शिक्षा को लेकर गुमराह किया गया. मामले में पुलिस की जांच जारी है और कई पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…