Narco Terror Case
Narco Terror Case: कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को एक भगोड़े आरोपी के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई शुरू की. यह आरोपी पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क द्वारा हेरोइन की तस्करी से जुड़े सीमा पार नार्को-टेरर मामले में शामिल था.
एसआईए की ओर से यह कार्रवाई सक्षम अदालत के आदेशों के पालन में किया गया. फरार अभियुक्त के खिलाफ उद्घोषणा की कार्रवाई कार्यकारी मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी बिलाल शब्बीर अवान के पैतृक घर पर की गई, जो कुपवाड़ा जिले की करनाह तहसील के दिलदार का रहने वाला है.
यह मामला शुरू में जनवरी 2025 में श्रीनगर के परिम्पोरा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, जब श्रीनगर के बरथाना में नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई थी. जांच के दौरान मामला एएसआई कश्मीर को सौंप दिया गया, जिसके बाद मामले की जांच में एजेंसी ने एक सुनियोजित सीमा-पार नार्को-टेरर नेटवर्क का पता लगाया, जो जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को फंड करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था.
इसके बाद, गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत अपराध दर्ज किए गए. एसआईए कश्मीर ने अब तक इस मामले से संबंधित सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, जिन पर अभी सक्षम अदालत में मुकदमा चल रहा है, जबकि बड़ी साजिश की आगे की जांच जारी है.
एसआईए कश्मीर नार्को-टेरर नेटवर्क को खत्म करने और यह सुनिश्चित करने के अपने संकल्प पर अडिग है कि हर भगोड़े आरोपी का पता लगाया जाए, उसे पकड़ा जाए और सजा दिलाई जाए. उद्घोषणा की कार्रवाई एजेंसी की ‘जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में नशा मुक्त भारत अभियान’ के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दिखाती है. एजेंसी कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सभी कानूनी उपाय कर रही है, चाहे वे कहीं भी छिपने की कोशिश करें.
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…