Bharat Express DD Free Dish

‘BJP जीती तो आखिरी चुनाव होगा’, अखिलेश यादव का सबसे बड़ा सियासी बम, यूपी में मचा हड़कंप

UP News: अखिलेश यादव ने यूपी चुनावों को लेकर बीजेपी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि अगर बीजेपी जीती तो भविष्य में चुनाव नहीं होंगे.

UP News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी फिर से जीत गई तो भविष्य में चुनाव ही नहीं होंगे. उन्होंने दावा किया कि बंगाल चुनाव इसका उदाहरण है और वहां बीजेपी ने जिस तरह जीत दर्ज की थी, वही तरीका यूपी में भी अपनाया जा सकता है.

जनता बदलाव के लिए तैयार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है. उन्होंने कहा कि रोजगार, आरक्षण और विकास जैसे मुद्दों पर जनता सरकार से जवाब मांग रही है. बीजेपी को अपने लंबे कार्यकाल का हिसाब देना होगा और जनता जल्द ही उसका मूल्यांकन करेगी.

PDA सरकार का एजेंडा

उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी ‘PDA सरकार’ और सामाजिक न्याय के एजेंडे के साथ जनता के बीच जा रही है. उनका कहना है कि पार्टी राज्य को समृद्धि की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर विकल्प देने के लिए तैयार है.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर निशाना

अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़े इस मामले में SIT बनाई गई थी लेकिन सवाल यह है कि रिपोर्ट किसे सौंपी गई और उसके बाद क्या कार्रवाई हुई. उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक घटना बताया और कहा कि इससे पूरे देश में आक्रोश है.

डिंपल यादव का आरोप

मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने भी इस मामले में SIT की जांच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि दान का गबन कोई नई घटना नहीं है बल्कि यह कई वर्षों से चल रहा था. उनका आरोप है कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दान दिया था और लंबे समय से वित्तीय अनियमितताएं हो रही थीं.

ये भी पढ़ें-खुद जिस बोर्ड के उपाध्यक्ष, वहीं से ले ली भारी-भरकम सब्सिडी! केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कैसे खीरे की खेती कर उठा लिये 99 लाख

गबन की राशि का अनुमान मुश्किल

डिंपल यादव ने कहा कि गबन की असली रकम का अंदाजा लगाना भी कठिन है. उन्होंने जमीन के सौदों में पहले से लगे आरोपों का हवाला देते हुए कहा कि SIT से कहीं अधिक व्यापक और स्वतंत्र जांच की जरूरत है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read