वीडियो ग्रैब
-सद्दाम खान
Siddharthnagar: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर पुलिस ने दिव्यांग को इस तरह से पीटा कि जिसने देखा, उसकी रूह सिहर उठी. इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही आनन-फानन में पुलिस अधिकारी ने आरोपी पुलिस कर्मी और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले की विभागीय जांच की जा रही है.
बताया गया कि किसी बात को लेकर दिव्यांग शख्स का किसी से डुमरियागंज के बैदोला चौराहे पर विवाद हो गया था. तभी इस मामले को चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड ने शांत कराने की कोशिश की. इस पर दिव्यांग होमगार्ड और पुलिसकर्मी से भिड़ गए. हालांकि पहले पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह नहीं माने. इसके बाद पुलिसकर्मी ने जिनका नाम गोपालजी यादव बताया जा रहा है, ने जमकर पीट दिया. मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मामले में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं और मुख्य आरक्षी गोपाल जी यादव को निलम्बित कर दिया गया है और होमगार्ड इन्द्रमणि पाण्डेय और होमगार्ड नागेन्द्रनाथ पाण्डेय के खिलाफ कार्यवाही के लिए होमगार्ड कमाण्डेट को पत्र भेजा गया है.
दूसरी ओर इस मामले में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले में विभागीय जांच की बात कही है. वहीं आईजी के निर्देश पर एसपी ने दिव्यांग को पीट रहे पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड को निलंबित कर दिया है. वहीं सीओ डुमरियागंज सुजीत राय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दिव्यांग से भी इस मामले में पूरे तथ्य की जानकारी ली जा रही है.
MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…
IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…