बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
I.N.D.I.A Alliance on Face : कांग्रेस की अगुवाई वाले अलायंस I.N.D.I.A की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, ये बड़ा पेचीदा सवाल बना हुआ है. इस अलायंस की कई पार्टियां अपने-अपने नेता को पीएम पद का उम्मीदवार बता चुकी हैं. आज बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने भी पीएम उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. महेश्वर हजारी का कहना है कि CM नीतीश कुमार जल्द पीएम उम्मीदवार घोषित होंगे.
बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा, “CM नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री पद के लिए जरूरी सभी गुण हैं. जब भी I.N.D.I.A अलायंस पीएम पद के लिए नाम की घोषणा करेगा तो वह नीतीश कुमार का ही नाम होगा.” हजारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री पद के लिए भारत में उनसे ज्यादा योग्य कोई नहीं है.” उन्होंने ये बयान CM नीतीश कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई JDU के तमाम प्रकोष्ठ अध्यक्षों की मीटिंग के बाद दिया.
हजारी ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार इस देश के सबसे बड़े समाजवादी नेता हैं, खुद PM मोदी भी कह चुके हैं कि राम मनोहर लोहिया और जेपी के बाद नीतीश कुमार ही बड़े समाजवादी नेता हैं. हजारी ने कहा, ‘नीतीश कुमार 5 बार भारत सरकार में मंत्री रहे हैं और 18 सालों से बिहार के CM हैं. ऐसे में उनसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है.’
यह भी पढ़िए: क्या अभी जारी है गहलोत-पायलट विवाद? राहुल-खड़गे की सभा से पहले कांग्रेस के पोस्टर से गायब दिखे सचिन, फिर उठ रहे सवाल
नीतीश कुमार को I.N.D.I.A अलायंस की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बताने के पीछे तर्क देते हुए हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही पूरे विपक्ष को एकजुट किया है इसलिए आज नहीं तो कल उनकी उम्मीदवारी की घोषणा I.N.D.I.A अलायंस की तरफ से की जाएगी.
UP FSDA Raids: फर्जी दवाई, फर्जी पनीर, फर्जी तेल के बाद अब यूपी में नकली…
14 साल की उम्र में रुख्माबाई ने उस शादी को मानने से इनकार कर दिया,…
Adani Realty Stalled Projects: अटके हुए घरों की मुश्किल में अडानी रियल्टी एक बड़े समाधानकर्ता…
चंडीगढ़ में आयोजित WISE 4.0 (Women’s International Summit) कार्यक्रम में महिला अधिकारों पर जोर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कथित डीपफेक तस्वीर सोशल मीडिया पर…
सुप्रीम कोर्ट ने वकील पुनीत बत्रा के दफ्तर में जीएसटी विभाग की तलाशी और एडवोकेट-क्लाइंट…