Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Siddharthnagar: यूपी पुलिस की गुंडागर्दी, सरेराह दिव्यांग पर बरसाई लाठियां

बताया गया कि किसी बात को लेकर दिव्यांग शख्स का किसी से डुमरियागंज के बैदोला चौराहे पर विवाद हो गया था.

वीडियो ग्रैब

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

-सद्दाम खान

Siddharthnagar:
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. सिद्धार्थनगर में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर पुलिस ने दिव्यांग को इस तरह से पीटा कि जिसने देखा, उसकी रूह सिहर उठी. इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही आनन-फानन में पुलिस अधिकारी ने आरोपी पुलिस कर्मी और होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही मामले की विभागीय जांच की जा रही है.

बताया गया कि किसी बात को लेकर दिव्यांग शख्स का किसी से डुमरियागंज के बैदोला चौराहे पर विवाद हो गया था. तभी इस मामले को चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड ने शांत कराने की कोशिश की. इस पर दिव्यांग होमगार्ड और पुलिसकर्मी से भिड़ गए. हालांकि पहले पुलिसकर्मी और होमगार्ड ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह नहीं माने. इसके बाद पुलिसकर्मी ने जिनका नाम गोपालजी यादव बताया जा रहा है, ने जमकर पीट दिया. मामले में सिद्धार्थनगर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मामले में क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए हैं और मुख्य आरक्षी गोपाल जी यादव को निलम्बित कर दिया गया है और होमगार्ड इन्द्रमणि पाण्डेय और होमगार्ड नागेन्द्रनाथ पाण्डेय के खिलाफ कार्यवाही के लिए होमगार्ड कमाण्डेट को पत्र भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “यह न केवल भाजपा के सांसद का चरित्र है, बल्कि…”, ‘बिधूड़ी कांड’ के बाद सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने BJP पर साधा निशाना

दिव्यांग के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मी सस्पेंड

दूसरी ओर इस मामले में वायरल वीडियो को लेकर पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों ने मामले में विभागीय जांच की बात कही है. वहीं आईजी के निर्देश पर एसपी ने दिव्यांग को पीट रहे पुलिसकर्मी और दो होमगार्ड को निलंबित कर दिया है. वहीं सीओ डुमरियागंज सुजीत राय ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और दिव्यांग से भी इस मामले में पूरे तथ्य की जानकारी ली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital