देश

खाटूश्यामजी में फिर कांपी धरती: 4 महीने में दूसरी बार हिली बाबा की नगरी, क्या भूकंप का नया अड्डा बन रहा है सीकर?

Rajasthan News/Rahul: राजस्थान के सीकर जिले में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है. राहत की बात यह है कि अभी तक कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है.

सुबह-सुबह महसूस हुए झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 33 मिनट पर आया. इसका केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर उत्तर-पश्चिम (North-West) दिशा में जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

भूकंप उस समय आया जब लोग अपने दिन की शुरुआत कर रहे थे. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग अचानक धरती हिलने से सहम गए, वहीं घरों में काम कर रही महिलाओं में भी डर का माहौल देखा गया. कई जगहों पर लोग घबराकर अपने घरों और इमारतों से बाहर खुले मैदान की ओर भागने लगे.

चार महीने में दूसरी बार हिली धरती

हैरान करने वाली बात यह है कि खाटूश्यामजी क्षेत्र में पिछले चार महीनों में यह दूसरी बार है जब भूकंप आया है. इससे पहले 15 दिसंबर 2025 को भी इसी क्षेत्र में समान तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. बार-बार आ रहे इन झटकों ने स्थानीय लोगों और भू-वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है.

इन इलाकों में रहा सबसे ज्यादा असर

जानकारी के अनुसार, भूकंप का मुख्य असर सीकर के दांतारामगढ़ क्षेत्र में देखा गया. खाटूश्यामजी कस्बे के अलावा पलसाना, कोछोर, बाय, खोरा, टेहठ, बासड़ी कला, दांता, खाचरियावास, कैलाश और धींगपुर जैसे गांवों में झटकों को स्पष्ट रूप से महसूस किया गया. विशेष रूप से खाटूश्यामजी के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में तीव्रता अधिक दर्ज की गई.

प्रशासनिक अधिकारियों और आपदा प्रबंधन टीम ने स्थिति का जायजा लिया है. प्रशासन के अनुसार, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण क्षेत्र में किसी भी प्रकार की जनहानि या बड़ी संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. प्रसिद्ध खाटूश्याम मंदिर और आसपास के निर्माण पूरी तरह सुरक्षित हैं.

ये भी पढ़ें- अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago