Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमित शाह का हरिद्वार दौरा, धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज हरिद्वार हरिद्वार दौरे पर रहेंगे. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर वैरागी द्वीप में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज उत्तराखंड आ रहे हैं. राज्य की पु्ष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर हरिद्वार में विशाल कार्यक्रम रखा गया है. इस आयोजन का स्थल वैरागी द्वीप है जहां अमित शाह करीब सवा चार घंटे तक मौजूद रहेंगे.

राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

अमित शाह (Amit Shah) सबसे पहले वैरागी द्वीप में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर में कुछ समय आरक्षित रखा गया है जिसके बाद वे विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और उसका अवलोकन करेंगे.

नेताओं के साथ बैठक

कार्यक्रम के बाद अमित शाह (Amit Shah) एक निजी होटल में उत्तराखंड के शीर्ष 24 नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसे पार्टी की रणनीतिक चर्चा माना जा रहा है. बैठक के बाद वे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.

कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 12:15 बजे देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन
  • 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पर उतरना
  • 12:40 बजे वैरागी द्वीप पहुंचना
  • 1:55 बजे तक जनसभा संबोधन
  • 2:30 से 3:00 बजे तक न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन
  • 3:00 से 3:30 बजे तक विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन
  • 3:40 बजे निजी होटल में बैठक
  • 4:45 बजे एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान

ये भी पढ़ें-भोजपुरी गाने पर जमकर थिरके संभल एसपी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भीड़ जुटाने की तैयारी

इस कार्यक्रम में राज्यभर से बीजेपी कार्यकर्ताओं और आम लोगों को बुलाया गया है. लोगों को लाने के लिए 5000 बसों की व्यवस्था की गई है. अनुमान है कि डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस आयोजन में शामिल होंगे. वैरागी कैंप में विशाल तंबू लगाया गया है. इस दौरे को 2027 विधानसभा चुनाव का आगाज़ माना जा रहा है, जहां बीजेपी अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital