देश

एक दूसरे के प्यार में पागल हुईं ननद-भौजाई, दो बच्चों की मां होने के बाद भी दोनों ने रचाई शादी

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से एक हैरतअंगेज खबर निकल कर आ रही है. बताया जा रहा है कि एक परिवार में रहने वाली भाभी और ननद के बीच इस कदर प्यार बढ़ा की दोनों ने आपस में ही शादी कर ली. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

बिहार के समस्तीपुर कि ये दो महिलाएं एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गईं कि एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिए. भाभी व ननद की ये अजब प्रेम कहानी जिले के रोसड़ा थाना की है. बताया जा रहा है कि 10 साल पहले धरहरा गांव की शुकला देवी की शादी प्रमोद नाम के शख्स से हुई थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. शादी के इतने साल बाद शुकला देवी और उसकी ननद सोनी के बीच तेजी से प्यार पनपने लगा. दोनों एक दूसरे के इस कदर करीब आ गए कि. दोनों को लगने लगा कि वे एक दूसरे के बगैर नहीं रह सकते.

शादी के बाद ननद-भाभी और पति साथ

मिली जानकारी के अनुसार पांच महीने पहले भाभी-ननद ने एक दूसरे से शादी कर ली. इसके बाद दोनों जीवनसाथी बनकर साथ में ही रहने लगे. बात यहीं तक सीमित नहीं थी. शुकला देवी ने अपने पति प्रमोद को भी अपने साथ रखा था.

ऐसे लगी मामले की भनक

दोनों का भेद तब खुला जब ननद सोनी को उसकी बड़ी बहन अपने साथ लेकर चली गई. इससे परेशान शुकला देवी ने पुलिस को इस बात की लिखित शिकायत दी कि उसकी बड़ी ननद उषा देवी जबरन उसकी छोटी ननद को लेकर चली गई है.

इसे भी पढ़ें: OMG! बिहार में जेल चेकिंग के दौरान मोबाइल निगल गया कैदी, भयंकर दर्द हुआ तो पहुंचा अस्पताल, जानें पूरा मामला

पति को था सब पता

मिली जानकारी के अनुसार, शुकला के पति को दोनों की यह प्रेम कहानी पहले से पता थी. बावजूद इसके उसने अपनी पत्नी और बहन के बीच के इस संबंध पर कोई एतराज नहीं जताया और ना ही कोई विरोध किया. उसने अपनी पत्नी की मर्जी को अपनी रजांदी दे दी. पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.

Rohit Rai

Recent Posts

दोस्ती के लिए राजनीति में आए अमिताभ बच्चन, फिर क्यों छोड़ दी सियासत? जानें पूरा किस्सा

Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…

1 minute ago

क्या कंगाल पाकिस्तान का दुनिया के नक्शे से कट गया पत्ता? विश्व बैंक के इस फैसले से क्यों मची है खलबली?

India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…

16 minutes ago

शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…

25 minutes ago

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

48 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

56 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

59 minutes ago