देश

Atiq-Ahsraf Shot Dead: माफिया ब्रदर्स के हत्यारोपियों को पत्रकार की ट्रेनिंग देने वाले तीन लोगों को SIT ने दबोचा, अतीक का इनामी शूटर भी गिरफ्तार

Atiq-Ahsraf Shot Dead: अतीक और अशरफ पर गोली दागने वाले तीन हत्यारोपियों में से एक लवलेश तिवारी के तीन दोस्तों को एसआईटी (विशेष जांच दल) ने उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि इन तीनों से पूछताछ में मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं. तीनों को बांदा रेलवे स्टेशन से एसआईटी ने दबोचा है.

जानकारी ये भी सामने आ रही है कि तीनों किसी स्थानीय समाचार वेबसाइट के लिए काम करते हैं और अतीक के हत्यारोपियों को पत्रकार बनने की ट्रेनिंग भी इन्हीं तीन लोगों ने दी थी. बता दें कि शाइस्ता परवीन और दिवंगत माफिया अतीक के गुर्गों की तलाश में जगह-जगह छापामारी कर रही एसआईटी टीम बुधवार को कासगंज और हमीरपुर भी गई थी.

इस सम्बंध में कौशाम्बी के एएसपी समर बहादुर ने बताया कि, दिवंगत माफिया अतीक की पत्नी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. कई टीमें तलाशी अभियान में शामिल हैं. कुछ अपराधियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान बांदा, हमीरपुर और कासगंज में भी चलाया गया. यह अभियान कई घंटे चलाया गया. अभियान में एक ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया. फिलहाल, शाइस्ता को लेकर कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन बांदा के रेलवे स्टेशन से लवलेश के तीन दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है.

जानकारी सामने आ रही है कि इन लोगों ने ही लवलेश, सनी व अरुण को पत्रकार बनने की ट्रेनिंग दी थी. फिलहाल एसआईटी अब इन लोगों से हत्यारोपियों के बारे में और जानकारी एकत्र करने की कोशिश करेगी.

बता दें उमेश पाल हत्याकांड मामले में हत्यकांड के दिन (24 फरवरी) से ही आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. अभी तक अतीक के बेटे असद सहित कई गुर्गों को एनकाउंटर में पुलिस ढेर कर चुकी है. तो वहीं अतीक और उसके भाई अशरफ को लवलेश, सनी और अरुण ने उस वक्त गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया था, जब दोनों को पुलिस कस्टडी में मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था. ये घटना 15 अप्रैल की रात हुई थी. तीनों फर्जी पत्रकार बनकर असली मीडिया के साथ शामिल हो गए थे और जब देश के बड़े मीडिया कर्मी अतीक और अशरफ से पुलिस कस्टडी के दौरान सवाल-जवाब कर रहे थे तब हत्यारोपी भी उसी भीड़ में शामिल थे और मौका पाते ही अतीक और उसके भाई पर गोलियां बरसा दी थी.

फिलहाल इस मामले में यूपी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर सहित 5 पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया था. तो वहीं अतीक के आरोपियों को प्रयागराज की एक अदालत ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भी भेज दिया है.

ये भी पढ़ें- Shaista Parveen: पुलिस के लिए पहेली बनी मोस्ट वांटेड शाइस्ता और उसकी देवरानी जैनब, आखिर दोनों कहां छुपी हैं?, ड्रोन से तलाश, ताबड़तोड़ छापेमारी

अतीक का गुर्गा गिरफ्तार

वहीं खबर सामने आ रही है कि प्रयागराज पुलिस ने दिवंगत माफिया अतीक अहमद के गिरोह के 50 हजार इनामी शूटर असद कालिया को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से एक देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक असद के खिलाफ करेली थाना में हत्या का प्रयास सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक असद कालिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन का दाहिना हाथ माना जाता है और उसकी गिरफ्तारी से पुलिस शाइस्ता तक पहुंचने का रास्ता ढूंढने की उम्मीद जता रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago