होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगो के लिए बड़ी सौगात मिलने वाली है. दरअसल नोएडा मेट्रो ने मेट्रो फीडर बसें चलाने का फैसला लिया है. आप मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे और नोएडा के सेक्टर में जाना हो या ग्रेटर नोएडा जाना हो तो आप आराम से कुल 12 रूट पर सफर कर सकते हैं. इसके तहत पहले फेज में एसी वाली 25 मिनी बसें चलाने का फैसला लिया गया है. वहीं नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 6 अलग-अलग रूट फाइनल किया गया हैं.
नोएडा मेट्रो ( NMRC ) ने बसें चलाने का जिम्मा टर्बन मोबिलिटी कंपनी को दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने बसों की बुकिंग पहले ही कर दी है, इतना ही नहीं स्टाफ की भर्ती भी की जा चुकी है. नोएडा की सड़को पर सीएनजी वाली बसें बहुत जल्द आपको दौड़ती दिखाई देने वाली है. बता दें कि कंपनी के एप के जरिए आप बस की टाइमिंग और रूट आदि की जानकारी ले सकते है. साथ ही एप के जरिए आप टिकट भी बुक कर सकते है.
मिली जानकारी के अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा में चलने वाली फीडर बसें मेट्रो जैसी सुविधाओं से लैस होगी. इसमें यात्रा करते समय आपको मेट्रो वाला ही फील आएगा. इसके साथ ही इसमें भी मेट्रो की तरह एनाउंसमेंट होता रहेगा. एक साथ 24 लोग बैठकर बस में यात्रा कर सकेंगे. मेट्रो फीडर बसों का रूट काफी सर्वे के बाद फाइनल किया गया है.
-सेक्टर 51 से ओखला पक्षी विहार
-सेक्टर 51 से डीएलएफ मॉल
-सेक्टर 142 से सेक्टर 15ए
-सेक्टर 51 से एक मूर्ति चौक ग्रेटर नोएडा वेस्ट
-सेक्टर 150 से परी चौक ग्रेटर नोएडा
-सेक्टर 63 से जेपी अंडरपास सेक्टर 104
ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त को लेकर आया अपडेट, जानें लिस्ट में किसका नाम किया गया शामिल, ऐसे करें चेक
-परी चौक से नवादा होकर वापस परी चौक
-गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से हिंडन ब्रिज कुलेसरा
-जगत फॉर्म से एक्सपो मार्ट होकर जगत फॉर्म-2
-राइज चौक से नॉलेज पार्क-5 होकर राइज चौक
-चार मूर्ति चौक से कैपिटल एथेना
-चार मूर्ति से मिलक लच्छी होकर चार मूर्ति पुलिस चौकी
1984 सिख विरोधी दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बलवंत खोखर को सुप्रीम…
UP-Bihar special trains: दीवाली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को…
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…
Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…