खेल

IPL 2023: डबल हेडर स्पेशल में दूसरा मैच DC Vs KKR, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

DC vs KKR Match Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की अपनी पहली जीत के लिए दिल्ली कैपिटल्स की तलाश जारी है, क्योंकि वे गुरुवार 20 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में 28वें लीग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स भी लगातार दो हार के अब जीत की तलाश में हैं. टूर्नामेंट के 16वें सीजन में नितीश राणा की अगुवाई वाली केकेआर गेंदबाजी में कमजोर रही है. इस मैच में डेविड वॉर्नर की टीम सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी.

दिल्ली के लिए बुरा सपना बना IPL 2023

आईपीएल का 16वां सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए बेहद खराब जा रहा है. ये टीम अब तक सीजन में पांच मैच खेल चुकी है और पांचों मैच में हार मिली है. टूर्नामेंट के आगाज से पहले इस टीम को पहले उनके कप्तान ऋषभ पंत के पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण बड़ा झटका लगा. उसके बाद टीम के खराब परफॉर्मेंस ने फैंस को बहुत निराश किया. इन तमाम मुश्किलें से दिल्ली की टीम पहले ही जूझ रही थी. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को ओक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया है.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी है. यहा की बाउंड्री छोटी हैं, तो उम्मीद यही है कि एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले. हालांकि यहां स्पिनर्स का जलवा भी दिख सता है. टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी. अब तक यही देखा गया है कि टॉस जीतकर टीम गेंदबाजी ही चुन रही है जिसका काफी हद तक उन्हें फायदा मिला है.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए KL Rahul, IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर खेलने का बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 

DC: डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अक्षर पटेल, मिचेल मार्श, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद और कुलदीप यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : राइली रूसो, मुकेश कुमार, अमन हकीम खान और यश धुल.

KKR: नीतीश राणा (C), नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन, शार्दूल ठाकुर, उमेश यादव, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और फर्ग्यूसन.
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रहमनुल्लाह गुरबाज, टिम साउदी, डेविड वीजा, वैभव अरोड़ा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago