आंध्र प्रदेश के बापटल जिले के बल्लिकुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जब खदान में भारी ग्रेनाइट की चट्टान अचानक उनके ऊपर गिर गई. सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जो रोज़गार की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर यहां आए थे.
यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब 10–15 मज़दूर खनन के काम में लगे थे. हादसे में तीन मज़दूर घायल भी हुए हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पानी के रिसाव से चट्टान कमजोर हो गई थी, जिससे वह अचानक ढह गई. अब फॉरेंसिक टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है.
यह हादसा न सिर्फ मज़दूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि खनन जैसे असंगठित क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें: UP News: गोंडा में बड़ा सड़क हादसा, नहर में बोलेरो पलटने से 11 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…
Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…
बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…
कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…
राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…
इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…