Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आंध्र प्रदेश की ग्रेनाइट खदान हादसे में छह प्रवासी मज़दूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के बापटल जिले के बल्लिकुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जब खदान में भारी ग्रेनाइट की चट्टान अचानक उनके ऊपर गिर गई.

आंध्र प्रदेश के बापटल जिले के बल्लिकुरवा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में छह प्रवासी मजदूरों की जान चली गई, जब खदान में भारी ग्रेनाइट की चट्टान अचानक उनके ऊपर गिर गई. सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले थे, जो रोज़गार की तलाश में सैकड़ों किलोमीटर दूर यहां आए थे.

यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ, जब 10–15 मज़दूर खनन के काम में लगे थे. हादसे में तीन मज़दूर घायल भी हुए हैं. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पानी के रिसाव से चट्टान कमजोर हो गई थी, जिससे वह अचानक ढह गई. अब फॉरेंसिक टीम इसकी विस्तृत जांच कर रही है.

यह हादसा न सिर्फ मज़दूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि खनन जैसे असंगठित क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है.

ये भी पढ़ें: UP News: गोंडा में बड़ा सड़क हादसा, नहर में बोलेरो पलटने से 11 लोगों की मौत, सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital