India England Match Live: भारत और इंग्लैंड के बीच ‘द ओवल’ में खेले जा रहे टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो चुका है. पहले सत्र की समाप्ति पर इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए हैं. रूट 23 और ब्रूक 38 रन पर नाबाद हैं.
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत 1 विकेट पर 50 रन से की थी. बेन डकेट के रूप में दूसरा झटका इंग्लैंड को 82 के स्कोर पर लगा. बेन डकेट 54 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ओली पोप और जो रूट के बीच 24 रन की साझेदारी हुई. इस मैच में इंग्लैंड की कप्तानी कर रहे पोप 27 रन बनाकर सिराज का शिकार बने.
पोप के आउट होने के बाद रूट और हैरी ब्रूक ने मिलकर इंग्लैंड की पारी संभाली है. दोनों अब तक 58 रन की साझेदारी कर चुके हैं. रूट 46 गेंद पर 23 रन बनाकर नाबाद हैं. ब्रूक आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 30 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. ब्रूक को एक जीवनदान भी मिल चुका है. बाउंड्री पर उनका कैच सिराज ने लपक लिया था, लेकिन उनका पैर बाउंड्री लाइन से टच हो गया.
सिराज इस पारी में अब तक दो विकेट ले चुके हैं. जैक क्रॉले के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका देने वाले सिराज ने बेन डकेट को आउट कर टीम को दूसरा झटका दिया. प्रसिद्ध कष्णा ने ओली पोप को आउट किया. आकाश दीप अभी तक विकेट लेने में असफल रहे हैं.
इससे पहले टीम इंडिया की दूसरी पारी 396 रन पर सिमट गई थी. यशस्वी जायसवाल के शतक के बाद रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम का स्कोर 396 रनों तक पहुंचाया था. इंग्लैंड ने भारत की पहली पारी के 224 रन के जवाब में 247 रन बनाकर 23 रन की लीड ली थी. इस तरह इंग्लैंड को इस मैच को जीतने के लिए 374 का लक्ष्य मिला है.
Also Follow Bharat Express on X
यह भी पढ़िए: ओवल में फिर चला Mohammed Siraj का जादू, इंग्लैंड के खिलाफ रचा नया इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…
पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…
Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…
पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…