देश

झारखंड के पलामू में पति के सामने महिला से छह लोगों ने किया गैंगरेप, पांच गिरफ्तार

रांची – झारखंड के पलामू जिला से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आयी है. जहां मनिका थाना क्षेत्र में 22 साल की एक महिला से छह लोगों ने उसके पति और एक अन्य रिश्तेदार के सामने सामूहिक बलात्कार किया. महिला को बेहद गंभीर स्थिति में मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. गैंगरेप को अंजाम देने में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पलामू के पाटन प्रखंड की रहने वाली महिला का अपने ससुराल वालों से विवाद हो गया था. इसके बाद वह पैदल अपने मायके जाने के लिए निकल गयी. ससुराल के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अड़ी रही. इसपर महिला का पति और उसके बहनोई बाइक से उसे उसके मायके ले जाने के लिए निकले.

सतबरवा-मनिका थाना क्षेत्र की घटना

रास्ते में सतबरवा-मनिका थाना क्षेत्र की भलुआही घाटी में छह लोगों ने उन्हें रोक लिया. उन्होंने महिला के पति और उसके बहनोई को बंधक बना लिया और इसके बाद महिला को थोड़ी दूर ले जाकर चार घंटे तक उसका रेप किया. इसके बाद महिला को एक बाइक पर कहीं दूसरी जगह ले जाने लगे. महिला रास्ते में एक कार को देखकर बचाव में चिल्लाने लगी तो उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी. आरोपी महिला को छोड़कर भागने लगे, लेकिन इस बीच शोर सुनकर ग्रामीण जुट गये और आरोपियों में से दो – भोला राम और धर्मेंद्र राम को मौके पर दबोच लिया.

आरोपीय  गिरफ्तार

ग्रामीणों ने दोनों को बुरी तरह पीटा. बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया. तीन अन्य आरोपियों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया गया है. एक आरोपी अब तक फरार बताया जा रहा है. महिला के पति के बयान पर मनिका थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. महिला को मेडिकल जांच के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

41 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

7 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

8 hours ago