नवीनतम

क्या आप जानते हैं कि देश की सबसे प्रदूषित नदी कौन सी है?

गाजियाबाद-वैसे तो देश की अधिकांश नदियां प्रदूषण की शिकार हैं.पर क्या आप जानते हैं कि वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा प्रदूषित नदी कौन सी है.अगर आपको नहीं मालूम है तो हम बता देते हैं. एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित नदियों की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम गाजियाबाद की हिंडन नदी का है. रिपोर्ट के मुताबिक हिंडन नदी में अब जीवनदायनी नदी का रूप नही रह गया है. प्रदूषण के चलते ये मृतप्राय हो चुकी है. हिंडन में अब जल जीवन जीने वाले जानवरों के लिए भी कोई गुंजाइश नहीं बची है. राष्ट्रीय जल गुणवत्ता निरीक्षण कार्यक्रम के तहत देशभर की नदियों का निरीक्षण किया गया। हिंडन नदी में सहारनपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा में ई-लेवल का प्रदूषण पानी में मिला है, जो कि अत्यधिक प्रदूषित है.

गंदे नालों की वजह से बढ़ा प्रदूषण

इसमें किसी जलीय जीव के जीवित रहने की संभावना ना के बराबर है.गाजियाबाद जिले की सीमा में करहेड़ा, मोहन नगर, छिजारसी, नंदग्राम, अर्थला, श्मशान घाट के पास समेत दस स्थानों पर नाले हिंडन नदी में गिर रहे हैं. करहेड़ा के पास नदी में घुलित ऑक्सीजन की मात्रा 0.5 मिलीग्राम प्रति लीटर व मोहननगर के पास 0.7 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई जबकि छिजारसी के पास पानी में ऑक्सीजन की मात्रा नगण्य पाई गई.

हाईकोर्ट का आदेश भी बेअसर

साल 2010 में हाईकोर्ट ने इस समस्या पर संज्ञान लिया और नदी में गिर रहे गंदे एवं केमिकलयुक्त पानी को गिरने से रोकने के लिए एसटीपी बनाने के आदेश निगम एवं प्रशासन को दिए गए थे. निगम की बोर्ड बैठक में कई बार मुद्दा उठाया गया लेकिन न एसटीपी बना न हिंडन को बचाने के लिए ठोस कदम उठाए गए. तीन नालों को टैप करने की योजना निगम द्वारा बनाई गई लेकिन कोई काम नहीं हुआ. फैक्टरियों को नोटिस देकर केमिकल युक्त पानी नालों में नहीं छोड़ने का नोटिस दिया गया लेकिन हिंडन में जहरीला पानी जाना बंद नहीं हुआ. अब सरकार की कोशिश है कि यहां पर रिवरफ्रंट बनाकर इसे पर्यटन के हिसाब से विकसित किया जाए ताकि लोगों का आना जाना यहां पर शुरू हो सके लेकिन यह तभी मुमकिन हो पाएगा जब इसको कुछ हद तक साफ कर लिया जाएगा.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में पंचमी श्राद्ध का विशेष महत्व…’ जानिए पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा शुभ मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी…

5 minutes ago

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago