Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कौशल विकास घोटाला मामले चंद्रबाबू नायडू को मिला दो हफ्ते का समय, अब 19 मार्च को होगी HC में होगी सुनवाई

CM Chandrababu Naidu: नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन पर मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 में कौशल विकास निगम से पैसे का गबन करने और सरकारी खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

Skill Development Scam

चंद्रबाबू नायडू.

Skill Development Scam Update: कौशल विकास घोटाला मामले में पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली आंध्र प्रदेश की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सुनवाई करेगा. कोर्ट ने नायडू को अपना जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दे दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान एपी सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार का आचरण का चौंकाने वाला है.

वो खुलेआम कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद हम (उनके खिलाफ) बयान देने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. उनके पास बकायदे बयान देने वाले लोगों का हिसाब-किताब है और वह देख लेने की धमकी दे रहे हैं. नायडू को पिछले साल नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. उन पर मुख्यमंत्री रहते हुए 2015 में कौशल विकास निगम से पैसे का गबन करने और सरकारी खजाने को 371 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

टीडीपी अध्यक्ष को कब किया गया था गिरफ्तार

बता दें कि आंध्र प्रदेश की विशेष अनुमति याचिका पर जस्टिस बेला एम त्रिवेदी व पंकज मित्तल की खंडपीठ सुनवाई कर रही थी. हाईकोर्ट ने टीडीपी के अध्यक्ष को नियमित तौर पर जमानत देने को लेकर चुनौती दी गई थी. आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को इस मामले में बीते साल 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही अक्टूबर में जमानत याचिका पर रिहा का निर्देश दिए जाने तक वह हिरासत में थे.

यह भी पढ़ें: संजय सिंह की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED से मांगा जबाव, अब 5 मार्च को होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: ‘पीठ में छुरा घोंपने के लिए नहीं बदला…’ अजित पवार ने खुुला खत लिखकर बताया क्यों छोड़ा चाचा का साथ?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital