देश

Prem Singh Tamang ने Sikkim के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली. राजधानी गंगटोक स्थित पालजोर स्टेडियम में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई.

56 वर्षीय तमांग ने लगातार दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. दो जून को SKM की बैठक के दौरान उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

SKM ने 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीटें जीतकर भारी बहुमत के साथ सिक्किम में सत्ता में वापसी की है. राज्य में 2019 तक लगातार 25 वर्षों तक सत्ता पर काबिज रहा विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) केवल एक सीट हासिल कर सका.

जीत को रिकॉर्ड बताया

तमांग ने पार्टी की जीत को रिकॉर्ड बताया, क्योंकि कथित तौर पर सिक्किम में सबसे शांतिपूर्ण चुनाव हुए. उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने पार्टी की सत्ता में वापसी का समर्थन किया.

उन्होंने कहा, ‘5 साल में हम चुनाव के समय की गईं सभी घोषणाओं को पूरा करेंगे. मैं अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, उन्होंने कड़ी मेहनत की. मैं जनता को भी धन्यवाद देना चाहता हूं. यह सिक्किम का सबसे शांतिपूर्ण चुनाव है, यह एक रिकॉर्ड है.’


ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh में उपचुनाव की घोषणा; मुख्यमंत्री बोले- निर्दलीय विधायकों ने बेची थी अपनी विधायिकी, जनता सिखाएगी सबक


तमांग ने रेनॉक विधानसभा सीट से एसडीएफ के सोम नाथ पौड्याल को 7,396 से अधिक मतों से हराया है. सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हुआ था.

यह तीसरी बार है, जब सिक्किम में किसी राजनीतिक पार्टी को भारी जीत मिली है, इससे पहले 1989 और 2009 में सिक्किम संग्राम परिषद और एसडीएफ ने भी इसी तरह के नतीजे हासिल किए थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रेम सिंह तमांग को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राज्य की प्रगति के लिए वह उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर प्रेम सिंह तमांग को बधाई. उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं और सिक्किम की प्रगति के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

योगिनी एकादशी: श्राप से मुक्ति और प्रायश्चित की अनूठी कहानी, जानें महत्व और पूजा के नियम

जानिए योगिनी एकादशी की कथा, इसका महत्व, व्रत के नियम और जीवन से जुड़े खास…

10 minutes ago

क्यों भैरवनाथ के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है माता वैष्णो देवी की यात्रा? जानें माता द्वारा दिए गए वरदान की पूर्ण कथा

Vaishno Devi की तीर्थयात्रा पवित्र गुफा में दर्शन के बाद भैरवनाथ मंदिर में माथा टेकने…

15 minutes ago

क्या पापों से मुक्ति दिलाती है अपरा एकादशी? जानिए इसका असली आध्यात्मिक संदेश

Apara Ekadashi Vrat Guidelines: जानिए अपरा एकादशी का क्या महत्व है, यह व्रत क्यों रखा…

18 minutes ago

आमलकी एकादशी: जानिए इसका धार्मिक महत्व, आंवले के पेड़ की पूजा और व्रत की तारीखें

Amalaki Ekadashi: आमलकी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन आंवले के पेड़ की…

20 minutes ago

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

27 minutes ago