खेल

India vs Pakistan मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल काले का हार्ट अटैक से निधन, न्यूयॉर्क स्टेडियम में देखने गए थे महामुकाबला

MCA President Amol Kale Passed Away: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले (Amol Kale) का अमेरिका में हार्ट अटैक से निधन हो गया. वो कुछ अन्य एमसीए अधिकारियों के साथ आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप मैच देखने के लिए न्यूयॉर्क गए थे.

एमसीए अध्यक्ष का हार्ट अटैक से निधन

अमोल काले को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम पाकिस्तान मैच देखने के बाद दिल का दौरा पड़ा. वे एमसीए सचिव अजिंक्य नाइक और शीर्ष परिषद के सदस्य सूरज समत के साथ वहां मौजूद थे.

जसप्रीत बुमराह का दमदार प्रदर्शन

बात अगर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (14 रन पर 3 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को टी 20 विश्व कप के ग्रुप ए के रोमांचक महामुकाबले में रविवार को 6 रन से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की. जबकि पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पारी 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई. जवाब में पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार कमबैक किया और पाकिस्तान को 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन पर रोक दिया. भारत की टी20 विश्व कप में आठ मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ यह सातवीं जीत है.

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: लाहौर में हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर! फरवरी-मार्च में होगा टूर्नामेंट

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

17 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

20 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago